पूजा करते हुए महिला का बना रहा था अश्लील वीडियो, पकड़ा गया पुजारी

आरोपी जीतेंद्र के मोबाइल में कई महिलाओं के दर्शन करते समय के अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं।

कानपूर। यूपी में कानपुर के प्रसिद्ध आनंदेश्वर धाम मंदिर में एक पुजारी की हरकत से लाखों भक्तों की आस्था कलंकित हो गई। इस मंदिर में माता वैभव लक्ष्मी का भी एक छोटा मंदिर बना है इसका पुजारी जीतेंद्र मंदिर में दर्शन करने वाली महिलाओं का पूजा करते समय अश्लील वीडियो बना लेता था। वो एक महिला का पूजा करते समय अपने मोबाइल से वीडियो बना ही रहा था कि तभी महिला के पति विजय ने उसे देख लिया।

पूजा करते हुए महिला का बना रहा था अश्लील वीडियो, पकड़ा गया पुजारी

देखिए VIDEO...

विजय के शोर मचाने पर लोगों ने पुजारी को पकड़ लिया, विजय ने सौ नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस ने विजय की शिकायत पर पुजारी जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीतेंद्र के मोबाइल में कई महिलाओं के दर्शन करते समय के अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पुजारी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करायी जा रही है। जिससे पता चल सके कि उसने कितनी महिला भक्तों को अपना शिकार बनाया है।

पूजा करते हुए महिला का बना रहा था अश्लील वीडियो, पकड़ा गया पुजारी

पूछताछ में ये भी पता चला है कि ये पुजारी पीड़ित महिला को झाड़फूंक करने के नाम पर रात बारह बजे बुला रहा था। महिला शायद इसके झांसे में फंस भी जाती अगर उसके पति ने पुजारी की हरकत पकड़ न ली होती। महिला के पति का कहना है कि हम लोग माता वैभव लक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने गए थे। मेरी पत्नी दर्शन कर रही थी तभी मैंने देखा ये पुजारी उनका मोबाइल में वीडियो बना रहा है जो गंदा था। मैंने इसको टोका तो ये मोबाइल लेकर भाग गया। इसने बाहर जाकर मेरी पत्नी का वीडियो तो डिलीट कर दिया फिर बोला चेक कर लो तो उसमे कई महिलाओं के दर्शन करते समय के अश्लील वीडिओ मिल गए। पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है की कहीं इसने किसी महिला का पूजा के नाम पर योन शोषण तो नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+