यूपी में मंदिर के पुजारी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, मौत की वजह बनी रहस्य

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में एक मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। हत्यारों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पुजारी की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि चोरी की नीयत से यह हत्या की गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ मिला। पुलिस का मानना है कि पुजारी ने लुटेरों को मंदिर लूटने से रोका होगा तभी उसकी हत्या की गई है।

priest killed in suspicious circumstances, beaten to death with iron rod

जानकारी के अनुसार लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से महज 200 मीटर के फासले पर स्थित पहलवान वीर बाबा के मंदिर पर रोज की तरह श्रद्धालु पहुंचे लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं थी कि यहां कौन सी घटना घट चुकी है। कई घंटे तक जब पुजारी श्यामलाल उपाध्याय (70) वहां नज़र नही आए तो लोगों ने तलाश शुरू की। लोगों ने जब पास ही में बने कमरे में जाकर देखा तो उनका लहूलुहान शव पड़ा हुआ। बदमाशों ने मंदिर में फर्श पर जाम दानपात्र को तोड़ने की कोशिश भी की थी। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर एसपी अनुराग वत्स मौके पर पहुंचे।

आपको बता दें कि मंदिर से चंद कदम की दूरी पर पुलिस की पिकेट और पुलिस चौकी स्थित है और इसके बाद भी इस तरह की घटना घट गई। जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है। सनद रहे कि काफी प्रसिद्ध इए मंदिर पर हर बृहस्पतिवार को मेला लगता है। जहां जौनपुर जिले के सुजानगंज निवासी मृतक श्यामलाल उपाध्याय (70) करीब 12 वर्षों से पुजारी का काम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+