Premanand Maharaj Diet: 19 साल-किडनियां फेल, रोज 5 घंटे डायलिसिस, फिर भी वृंदावन परिक्रमा, क्या खाते हैं संत?
Premanand Maharaj Heatlh Update News Hindi: संत प्रेमानंद जी महाराज (47) की सेहत को लेकर भक्तों में चिंता बढ़ गई है। 2006 से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (PKD) से जूझ रहे संत की दोनों किडनियां खराब हैं, और वे रोज 5 घंटे डायलिसिस पर हैं। फिर भी वे वृंदावन की परिक्रमा, बांके बिहारी और राधा वल्लभ के दर्शन, और सत्संग से भक्तों को प्रेरित करते हैं।
हालांकि, पिछले कुछ दिनों से सेहत में उठापटक के बीच, प्रेमानंद महाराज की केवल प्रातः कालीन पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई है। हाल का वीडियो, जिसमें उनका चेहरा सूजा और आवाज कांपती दिखी, ने भक्तों को भावुक कर दिया। लेकिन क्या खाते हैं प्रेमानंद जी, जो इतनी शक्ति देता है? आइए, जानते हैं उनके सात्विक डायट और जीवनशैली के राज...

Premanand Maharaj Diet Chart Hindi: 'दो रोटी, दूध और श्रीजी का भोग'
संत प्रेमानंद जी ने सत्संग में बताया कि उनका भोजन अत्यंत सादा और सात्विक है।
- लंच और डिनर (Premanand Maharaj Lunch Dinner Menu): सिर्फ दो रोटियां, जो वे स्वयं बनाते हैं। तीसरी रोटी कभी नहीं खाते, अगर बन जाए तो भक्तों में प्रसाद बांट देते। रोटियां श्रीजी (राधा-कृष्ण) को भोग लगाने के बाद खाते।
- पेय (Premanand Maharaj Liquid Diet) : जरूरत पड़ने पर थोड़ा दूध। पानी कम, लेकिन नियमित।
- खास बात: 24 घंटे में सिर्फ 390 ग्राम भोजन (1 घंटे में 39 ग्राम), जो किडनी पर बोझ कम करता है।
वे कहते हैं, 'सात्विक भोजन शक्ति देता है। रसीला, हल्का, मधुर भोजन ही लें। गेहूं, मूंग, अरहर, चावल, दूध, थोड़ा घी, सेंधा नमक, सीजनल फल - यही काफी। तामसिक भोजन (लाल मिर्च, तेल, नमक, ज्यादा मीठा) शरीर नष्ट करता है।'

Premananda Maharaj 19 Years Kidney Disease: 19 साल से किडनी डिजीज: फिर भी परिक्रमा और सत्संग
प्रेमानंद जी को 2006 में ऑटोसोमल डोमिनेंट PKD डायग्नोज हुआ। किडनी में सिस्ट्स ने दोनों किडनियां फेल कर दीं। रोज 5 घंटे डायलिसिस और लाखों का खर्च, फिर भी वे सुबह 2 बजे श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी से 2 किमी पैदल काली कुंज आश्रम पहुंचते थे। वृंदावन की परिक्रमा, बांके बिहारी-राधा वल्लभ के दर्शन और सत्संग में हजारों भक्तों को प्रेरणा दी। हाल में तबीयत बिगड़ने से परिक्रमा स्थगित है।
Premananda Maharaj kidneys Name:प्रेमानंद महाराज ने रखे किडनियों के नाम?
प्रेमानंद महाराज ने अपनी खराब दोनों किडनियों का नामकरण किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक का नाम 'कृष्णा' और दूसरी का नाम 'राधा' रखा है।
हाल का वीडियो: भक्तों की आंखें नम
भजन मार्ग इंस्टाग्राम (@bhajanmarg_official) पर वायरल वीडियो में संत कमजोर दिखे। चेहरा लाल, आंखें सूजी, आवाज कांपती। फिर भी बोले, 'कष्ट में भी श्रीजी का नाम लें। अभ्यास न छूटे।' भक्तों ने लिखा, 'महाराज को देखकर दिल दुखा। जल्द ठीक हों।'
Premananda Maharaj Diet Health Tips: प्रेमानंद जी के सत्संग में डायट और सेहत के लिए 6 सात्विक नियम
- 390 ग्राम भोजन: 24 घंटे में 390 ग्राम से ज्यादा न खाएं। आंतों पर बोझ पड़ता है, उम्र कम होती है।
- सात्विक आहार: गेहूं, दाल, चावल, मूंग, फल, दूध। तामसिक (मिर्च, तेल, मीठा) से बचें।
- पित्त पर ध्यान: अगर भूख न हो, खाना छोड़ दें। पित्त बढ़ने से नुकसान।
- भोजन के बाद स्नान न करें: सिर्फ पेट का निचला हिस्सा धोएं। ठंडा पानी शरीर का संतुलन बिगाड़ता है।
- गर्म पानी से स्नान न करें: गुनगुना पानी ठीक। गर्म पानी ताकत घटाता।
- प्रकृति का सहारा: कम खाएं, श्रम करें, ईश्वर स्मरण से शक्ति मिलती।
भक्ति और सादगी की मिसाल
19 साल से किडनी डिजीज और डायलिसिस के बावजूद प्रेमानंद जी का दो रोटी का डायट और श्रीजी की भक्ति उन्हें शक्ति देता है। भक्त उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे। क्या आप उनके सत्संग से प्रेरित हैं? कमेंट्स में बताएं!
ये भी पढ़ें- Premanand Maharaj News: शरणानंद कौन हैं, जो 'किडनी डोनेट' का ऑफर लेकर पहुंचे? रोने लगे प्रेमानंद महाराज-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications