ड्रग्स और नशे की लत से परेशान युवती लगी Premanand Maharaj के सामने रोने, देखें फिर क्या हुआ
Premanand Maharaj Video: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन और कीर्तन सुनने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान कुछ लोग उनसे अपने मन की दुविधा और तकलीफें भी कहते हैं। फिल्म, क्रिकेट और दूसरे क्षेत्रों की चर्चित हस्तियां भी अक्सर महाराज जी का सत्संग सुनने के लिए पहुंचती हैं। ऐसी ही एक श्रद्धालु जब पहुंची, तो वह उनके सामने फूट-फूटकर रोने लगी। युवती ने बताया कि उसे ड्रग्स और नशे की लत है और किसी तरह से इससे छुटकारा चाहती है।
नशे के लत से परेशान इस युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर ड्रग्स की लत से छुटकारा पाने की गुहार लगाती नजर आ रही है। भावुक होकर लड़की महाराज जी से कहती है कि वह ड्रग्स लेना नहीं चाहती है। छोड़ने की कोशिश भी की है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर लेने लगती है।

Premanand Maharaj ने बताया समाधान
इस पर प्रेमानंद महाराज ने बेहद सहजता और संवेदनशीलता के साथ युवती को समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कहीं न कहीं मन को मजबूत नहीं कर पा रही हो और यह तुम्हारी कमी है। तुम्हें इसका सामना बहुत बहादुरी से करना होगा। महाराज जी ने युवती को समझाते हुए कहा, 'बेटा, इसमें कसम खाने या डरने से कुछ नहीं होगा। इसे छोड़ने के लिए सही रास्ते की जरूरत है। इनको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और कुछ औषधियों की भी मदद लेनी चाहिए।'
यह भी पढ़ें: Premananda Maharaj को 'किडनी ऑफर' करने पर राज कुंद्रा 'PR स्टंट' विवादो से घिरे, बोले- बस प्यार बांटो
ड्रग्स और नशे को प्रेमानंद महाराज ने बताया गलत
इसी चर्चा में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ड्रग्स और नशे की लत आदमी को पूरी तरह से खोखला कर देती हैं। ये ऐसी बुराइयां हैं जिनसे लोग छुटकारा पाना भी चाहें, तो इसमें फंस जाने के बाद निकल नहीं पाते हैं। महाराज जी का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नशे की लत छोड़ने के लिए सिर्फ कसम देना और भावुक वादे काफी नहीं हैं। इसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर की मदद और दवाइयों का सहारा लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj Crying: झोली फैलाए पहुंचे अलबेली माधुरी शरण कौन? डिमांड सुन प्रेमानंद महाराज के छलके आंसू












Click it and Unblock the Notifications