Premanand Maharaj: सेहत सुधरने के बाद प्रेमानंद महाराज ने फिर शुरू की यात्रा, भक्तों से किया खास निवेदन
Premanand Maharaj Health: वृंदावन ही नहीं पूरी दुनिया में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना हो रही है। खराब सेहत की वजह से रोजाना होने वाला पदयात्रा कार्यक्रम रोक दिया गया था। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनका सीटी स्कैन भी किया गया था। हालांकि, गुरुवार को भक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर आई। आखिरकार तीन दिनों के इंतजार के बाद वृंदावन के हजारों भक्तों को सुखद समाचार मिला है। स्वास्थ्य कारणों से रुकी हुई संत प्रेमानंद महाराज की नियमित पदयात्रा फिर से शुरू हो गई है।
स्वास्थ्य बिगड़ने और चिकित्सकों की सलाह पर सीटी स्कैन कराए जाने के बाद प्रेमानंद महाराज जी की यह पहली सार्वजनिक पदयात्रा थी। स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह बाहर नहीं निकल रहे थे और सिर्फ श्री हित राधा केलिकुंज आश्रम के बाहर खड़े होकर ही भक्तों को दर्शन दे रहे थे। उनके सहयोगियों की ओर से अपील की गई है कि पदयात्रा के दौरान न तो उन पर फूल फेंके और न ही सुरक्षा घेरा तोड़कर पास आने की कोशिश करें।

Premanand Maharaj की सेहत को देखते हुए भक्तों से अपील
⦁ गुरुवार को श्री हित राधा केलिकुंज आश्रम से सुनरख तिराहे तक महाराज जी ने पदयात्रा शुरू की। अब यह पदयात्रा नियमित तौर पर होती रहेगी।
⦁ स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे रास्ते में 'राधा नाम संकीर्तन' की आवाज सुनाई दे रही थी। भक्त पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय संत का जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: Premananda Maharaj को 'किडनी ऑफर' करने पर राज कुंद्रा 'PR स्टंट' विवादो से घिरे, बोले- बस प्यार बांटो
⦁ प्रेमानंद महाराज के साथ चल रहे उनके परिकर लगातार भक्तों से अपील कर रहे थे कि महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके ऊपर फूल न फेंकें।
⦁ परिकरों की ओर से आग्रह किया गया है कि महाराज जी के ऊपर फूल न फेंके, अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए फूलों को रास्ते में बिछा दें।
Premanand Maharaj की पदयात्रा में शामिल होते हैं हजारों श्रद्धालु
बता दें कि प्रेमानंद महाराज का कीर्तन सुनने और उनसे संवाद करने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, एल्विश यादव समेत कई सेलिब्रिटी उनसे मिलने के लिए पहुंच चुके हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हर रोज होने वाली उनकी पदयात्रा में भी हजारों की संख्या में भक्त और श्रद्धालु जुटते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj Ki Diwali: दो किडनियों से परेशान प्रेमानंद महाराज ने यूं मनाई दिवाली, फुलझड़ी जलाकर खिलखिलाए












Click it and Unblock the Notifications