यूपी: महिला पुलिसकर्मियों की गुहार, ड्यूटी के बाद थानाध्यक्ष कराती हैं घर का काम

कन्नौज। यूपी के पुलिस विभाग में पीआरडी की महिलाओं ने अपनी ही थानाध्यक्ष के खिलाफ जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि ड्यूटी के समय महिला थानाध्यक्ष सहित दीवान व अन्य पुलिसकर्मी उनसे घरेलू काम कराते है। पीआरडी महिलाकर्मियों ने थाने पर ड्यूटी की बजाय घरेलू कामकाज कराने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से की गई है।

PRD women alleged about harassment after duty by senior officers

पुष्पा देवी, पूनम, शीला, पिंकी, उमा, आशा रानी व नीलम ने जिलाधिकारी को बताया कि वह पीआरडी में कार्यरत हैं। सभी की ड्यूटी महिला थाने पर लगाई गई है। वहां सुबह दस से शाम छह बजे तक ड्यूटी करते हैं। उनकी ड्यूटी सिर्फ पहरा देने की है। इसके बाद भी महिला थानाध्यक्ष शगुफ्ता रिज़वी सहित दीवान व अन्य पुलिस कर्मी घर के कामकाज कराते हैं। इससे शाम को देर हो जाती है। अंधेरा होने के कारण साधन नहीं मिलते हैं।

PRD women alleged about harassment after duty by senior officers

महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि कई बार ड्यूटी सुबह दस से शाम चार बजे करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

PRD women alleged about harassment after duty by senior officers

पीआरडी की महिलाओं ने अपने उत्पीड़न को लेकर न्याय की मांग की है। यह विभाग अपने ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर इन महिलाओं को न्याय क्या दिला पाएगा? यह एक अहम सवाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+