अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, यूपी में हिंदू-मुस्लिमों ने हाथ उठाकर मांगी दुआ

लखनऊ/बरेली/कानपुर/वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में फुल लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। एम्स की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बताई गई है। 93 साल के अटल बिहारी वाजपेयी लगभग 9 हफ्तों से एम्स में एडमिट हैं।

Prayers underway for Atal Bihari Vaajpayee in up

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बिगड़ने और उनके एम्स में भर्ती होने की खबर लगते ही पूरे उत्तर प्रदेश सहित भारत भर के लोग दुखी हैं। वहीं, लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने के लिए जगह-जगह प्रार्थना की जा रही है। लोग अटल बिहारी वाजपेयी की दीर्घायु के लिए पूजा-हवन कर रहे हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर मदरसा अरबिया हलफीउल उलूम में भी मौलाना और वहां तालीम ले रहे बच्चों ने दुआ मांगी। मदरसे में सारे बच्चे अपने साथ अटल जी की फोटो लेकर उनके जल्दी अच्छे होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Prayers underway for Atal Bihari Vaajpayee in up

बरेली के शायमगंज स्थित साईं मंदिर में अटल बिहारी वाजपेयी के लिए हवन और प्रार्थना की गई। बड़ी तादात में साईं भक्त मंदिर पहुंचे और अटल जी के ठीक होने के लिए प्रार्थना की। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने अटल जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन किया। हवन में साईं भक्तों ने आहुति दी। हवन में बरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल मिश्रा भी शामिल हुए।

कानपुर में अटल बिहारी वाजपेयी के लिए डीएवी कालेज में उनके स्वास्थ लाभ की कामना कर रहे है। मंदिरों में उनके स्वास्थ लाभ के लिए महामृत्युंजय का जाप किया जा रहा है और स्कूली बच्चे स्वास्थ लाभ की कामना कर रहे है। वहीं, कानपुर के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने अटल बिहारी के जल्द ठीक होने की कामना की है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की हालत नाजुक बताई जा रही है ऐसे में पूरा देश उनकी स्वास्थ्य की कामना कर रहा है धर्म की नगरी वाराणसी में भी अटल बिहारी वाजपेई को लेकर वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने स्वास्थ्य की कामना की।

ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर से उठीं अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दुआएं, हर धर्म के लोग हुए शरीक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+