Prayagraj News: इस खास वजह से प्रयागराज की स्मिता ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज कराया नाम

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली स्मिता श्रीवास्तव ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। वजह बेहद खास है।यह उपलब्धि इन्हें इनके लंबे बालों की वजह से मिली है। स्मिता के बाल 7 फुट और 9इंच लंबे हैं जो एक रिकार्ड है।

प्रयागराज की रहने वाली 48 वर्षीय स्मिता के पति सुधेश श्रीवास्तव बिजनेस मैन हैं। उनके दो बच्चे हैं। स्मिता को बचपन से ही बालों का शौक था। उन्हें अपने बालों से इतना प्यार था कि पिछले 32 वर्षों से अपना बाल नहीं कटवाया। बालों की लंबाई की वजह से स्मिता का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इससे पहले 2012 में उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकार्ड में उनका नाम दर्ज हुआ था।

smita prayagraj

स्मिता ने बताया कि इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। मैं बचपन से ही बालों का शौक रखती थी। मुझे अब भी बालों से बहुत लगाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+