Prayagraj News: संगम नगरी में दुकानों पर फेंके बम, दहशत फैलाने के इरादे से घटना को दिया अंजाम

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में अपराधियों के हौंसले बेखौफ हो गए हैं। यहां बुधवार 19 मार्च को कुछ अराजकतत्वों ने दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। स्थानिय लोगों के मुताबिक यहां जनरल स्टोर की बंद दुकानों पर देर रात को एक के बाद एक लगातार तीन बम फेंके गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस इस पूरी घटना की पुलिस जांच कई एगलों से कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Prayagraj-News

Prayagraj News: कचहरी रोड पर हुई घटना

यह पूरा मामला प्रयागराज के पुराना कटरा कचहरी रोड थाना के कर्नलगंज का बताया जा रहा है जहां लगातार तीन बार बमबाजी हुई ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। बताया जाता है कि देर रात कुछ बदमाशों ने बंद पड़ी जनरल स्टोर की दुकान पर बम फेंके थे।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और घटना को अंजाम देने वालो। लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां पहुंचे थे। बम फेंकने के बाद लगातार तीन धमाके हुए जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अब इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और कई जगहों पर जांच के साथ छापेमारी चल रही है।

हालांकि अभी तक पुलिस के ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की पहचान या गिरफ्तारी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस मामले में अब अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है पुलिस के सूत्रों की माने तो जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा। बता दें कि बीते कुछ महीनों में प्रयागराज के दौरान यह ऐसी पहली घटना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+