Maha Kumbh 2025: स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल ने पहले दिन संगम में क्यों नहीं लगाई डुबकी? जानें वजह

Prayagraj Maha Kumbh 2025: संगम स्नान के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे हैं। इनमें एप्पल के पूर्व सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल भी शामिल हैं। वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिविर में ठहरी हुई हैं। हालांकि, कुंभ स्नान के पहले दिन लॉरेन ने संगम में डुबकी नहीं लगाई।

इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने जानकारी दी कि लॉरेन को भीड़भाड़ में परेशानी महसूस होती है। उनके हाथ में एलर्जी की समस्या भी है। इसी वजह से उन्होंने शाही स्नान के समय संगम में डुबकी नहीं लगाई। हालांकि, उनके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि वह अलग समय पर संगम में स्नान कर सकें।

Prayagraj Maha Kumbh 2025 steve jobs wife

सनातन परंपरा से जुड़ीं लॉरेन पॉवेल

लॉरेन पॉवेल महाकुंभ में सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने आई हैं। उन्होंने स्वामी कैलाशानंद गिरी को अपना गुरु माना है और उनके शिविर में हवन, पूजन और रात्रि अनुष्ठानों में भाग लिया है। लॉरेन को स्वामी कैलाशानंद ने सनातन परंपरा के तहत "कमला" नाम दिया है और अपना गोत्र भी प्रदान किया है।

महाकुंभ के दौरान लॉरेन पॉवेल कल्पवास भी करेंगी। स्वामी कैलाशानंद का कहना है कि सनातन परंपरा का आकर्षण दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींचता है। लॉरेन का यहां आना इस बात का प्रमाण है कि विदेशियों में भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरी रुचि है।

आपको यह भी बता दें कि महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। शाही स्नान के अलावा धार्मिक अनुष्ठान और साधु-संतों का सत्संग महाकुंभ को और भी खास बना रहा है। लॉरेन पॉवेल जैसी मशहूर हस्तियों की भागीदारी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी चर्चा में ला दिया है।

मंगलवार को लॉरेन पॉवेल ने किया स्नान

महाकुंभ में पहले दिन स्नान न करके एप्पल के पूर्व सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल ने मंगलवार को संगम में स्नान किया। इधर महाकुंभ स्नान के दूसरे दिन संगम के साथ ही आसपास काफी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही है। मंगलवार को सुबह सबसे पहले नागा संन्यासी होने स्नान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+