यूपी को मिली बड़ी सौगात, प्रयागराज से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ, सीएम योगी ने पीएम को कहा धन्यवाद

प्रयागराज से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन गोरखपुर से प्रयागराज तक जाएगी। प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ होने जा रहा है, ऐसे में इस ट्रेन के संचालन से लोगों को काफी मदद मिलेगी।

प्रयागराज से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहा है। सीएम योगी ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज राष्ट्र के विकास को रफ्तार देतीं ₹85 हजार करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया।

cm yogi

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने पटना-लखनऊ, लखनऊ-देहरादून, रांची-वाराणसी सहित देश के लिए 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार प्रदान किया। देश में माल परिवहन की सुगमता हेतु डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की माल गाड़ियों को हरी झंडी भी दिखाई।'विकसित भारत' के नवनिर्माण को विस्तार देतीं इन सौगातों के लिए आभार प्रधानमंत्री जी!

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। मैं रेलवे को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं। विकसित भारत के लिए हो रहे, नवनिर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है, नई योजनाएं शुरू हो रही हैं।

अगर मैं साल 2024 की बात करूं तो पिछले तकरीबन 75 दिनों में 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। पिछले 10-12 दिन की बात करूं तो 7 लाख करोड़ रुपए की ज्यादा से परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में एक लाख करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आज 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक सिर्फ सिर्फ रेलवे के प्रोजेक्ट देश को मिले हैं।

बता दें कि ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने से पहले प्रयागराज जंक्शन पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे शहर के लोग, रेलकर्मी, स्कूली छात्र, स्काउट गाइड ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+