Prayagraj Shootout: BSP MLA राजू पाल मर्डर के गवाह उमेश पाल और सिपाही की हत्या, दूसरा वेंटिलेटर पर

उत्तर प्रदेश के बसपा विधायक राजू पाल की हत्या 18 साल पहले हुई। अटैक में दो और सुरक्षाकर्मियों की मौत भी हुई थी। हत्याकांड के गवाह उमेश पाल पर आज प्रयागराज में जानलेवा हमला हुआ। बाद में इलाज के दौरान गवाह की मौत हो गई।

Prayagraj Shootout

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमले की खबर है। ताबड़तोड़ फायरिंग और देसी बमों से किया अटैक के दौरान उमेश पाल और उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा गया है।

घर में घुसकर गोलियों से भूना

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को उमेश पाल के घर में घुसकर गोली मारी गई। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में बसपा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

अटैक की सीसीटीवी फुटेज

ट्विटर पर हमले की सीसीटीवी फुटेज भी शेयर की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक तीन लोगों पर हुए हमले में बम भी फेंका गया। वीडियो कैप्शन में लिखा गया, यूपी के प्रयागराज में शूटआउट के चौंकाने वाले विजुअल। बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की मौत हो गई।

देसी बम फेंका, अंधाधुंध फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज शेयर करने वाले ट्विटर यूजर सचिन (@Sachin54620442 के अनुसार उमेश पाल की सुरक्षा में लगे दो सशस्त्र पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावर एसयूवी पर क्रूड बम फेंकते हुए देखा जा सकता है, जबकि अन्य लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

सुरक्षा में तैनात गनर भी घायल

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया, उमेश पाल पर हमले की सूचना करीब 5.30 बजे मिली। सुरक्षा के लिए दो गनर मिले थे। उमेश पाल पर हमले में उनकी मौत हो गई। एक गनर गंभीर रूप से जख्मी है। वेंटिलेटर पर है। दूसरे गनर को घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गनर को डॉक्टर ऑपरेशन कर बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया?

हमला किसने किया? किन हथियारों का इस्तेमाल हुआ? इस पर कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि उमेश पाल पर घर में घुसते समय ही देसी बम और शॉर्ट वेपन का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस परिजनों का बयान लेने का प्रोसेस पूरा कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की जा रही है। तहरीर के बाद पुलिस FIR दर्ज कर मामले की पड़ताल करेगी।

Recommended Video

    Prayagraj : माफिया Atiq Ahmad की बढ़ी मुश्किलें, फिर प्रॉपर्टी की कुर्क | वनइंडिया हिंदी | *News

    पूर्व सांसद और माफिया हत्या के मुख्य आरोपी

    रिपोर्ट के अनुसार बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख आरोपी माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ हैं। अतीक अहमद पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। यह भी रोचक है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में कई माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर वाली सख्त कार्रवाई की गई। इसी दौरान अक्टूबर, 2020 में अतीक के करीबी जुल्फिकार से जुड़ी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया गया था।

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CBI जांच

    बता दें कि हत्या के 11 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश पारित किया था। दिवंगत बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी ने देश की सबसे बड़ी अदालत से फरवरी, 2015 में सीबीआई जांच की गुहार लगाई थी। 22 जनवरी, 2106 को शीर्ष अदालत ने सीबीआई जांच की अपील स्वीकार कर देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी-CBI को बसपा विधायक हत्याकांड की जांच का निर्देश दिया था।

    18 साल पहले हुई हत्या

    गौरतलब है कि इलाहाबाद पश्चिम से बसपा प्रत्याशी राजू पाल ने 2004 के विधानसभा चुनाव में खालिद अजीम उर्फ अशरफ को हराया था। चुनाव के ठीक चार महीने बाद एक हमले में पाल और उनके दो बंदूकधारियों की मौत हो गई थी। हमला 25 जनवरी, 2005 को सुलेम सराय बाजार में हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+