अधूरी सुहागरात! शादी के 56 दिन तक पति को टच करने न दिया, खंजर लेकर सोई दुल्हन, इतने टुकड़े करने का था प्लान
Prayagraj Bride Groom Honeymoon Case: इंदौर में राजा रघुवंशी और मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड चर्चित मामलों में दुल्हनों के कहर के बाद अब प्रयागराज की एक दुल्हन सुर्खियों में छा गई है। यहां एक दुल्हन का अपने दूल्हे के 35 टुकड़े का प्लान फेल हो गया। खंजर की नोक पर शादी के 56 दिन बाद तक दूल्हे को सुहागरात मनाने से रोकती रही।
पीड़ित दूल्हे के मुताबिक, दुल्हन सितारा खंजर लेकर रात में सोती थी। कहती थी कि 'मैं किसी और की अमानत हूं...छुआ तो 35 टुकड़े कर दूंगी।' इस धमकी के बाद दूल्हा डर की वजह से हनीमून पर नहीं गया। दुल्हन का खेल 56 दिनों तक चला। इसके बाद मौका पाकर, दीवार फांदकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आइए जानते हैं दूल्हे की अधूरी सुहागरात की खौफनाक दास्तां...

शादी के बाद शुरू हुआ डर का खेल
मामला प्रयागराज के एडीए कॉलोनी का है। यहां के निवासी राम आसरे निषाद के बेटे कप्तान निषाद की शादी 29 अप्रैल 2025 को करछना डीहा के लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा से हुई। इसके बाद दुल्हन सितारा का असली चेहरा सामने आया। राम आसरे के मुताबिक, 3 मई को घर में कप्तान और सितारा के बीच झगड़ा हुआ। सितारा ने साफ कह दिया, 'मैं अमन से प्यार करती हूं, उसी के साथ रहूंगी। कप्तान के साथ सुहागरात नहीं मनाऊंगी।' उसने खंजर दिखाकर धमकी दी कि अगर कोई करीब आया, तो वह 35 टुकड़े कर देगी या खुद को नुकसान पहुंचाएगी।
पंचायत और सुलहनामे का नाटक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 मई तक दुल्हन का खौफ दूल्हे के परिवार में कायम रहा। परिवार ने सितारा के पिता को बुलाया। 25 मई को दोनों पक्षों और मोहल्ले के लोगों के बीच पंचायत हुई। सितारा ने वादा किया कि वह कप्तान के साथ रहेगी और अपने प्रेमी अमन को भूल जाएगी। लेकिन यह सिर्फ दिखावा था। बंद कमरे में सितारा कप्तान को धमकाती रही। डर के मारे कप्तान ने हनीमून की योजना रद्द कर दी।
शादी के एक ही महीने बाद ही प्रेमी संग फरार दुल्हन
परिवार ने थाने का रुख किया। नैनी ब्रिज इंस्पेक्टर किशोर गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलहनामा किया और लिखित में दिया कि सितारा कप्तान के साथ रहेगी। लेकिन 30 मई की रात सितारा मेन गेट का ताला न खोल पाने के कारण पिछली दीवार फांदकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह लंगड़ाते हुए भागती दिखी।
दूल्हे का दर्द: 'रातें डर में कटीं'
कप्तान निषाद ने बताया कि शादी के बाद मैं खुश था, लेकिन पहली रात को सितारा घूंघट में खंजर लिए बैठी थी। उसने कहा कि मैं अमन की अमानत हूं, पास मत आना।' मैं डर गया और सोफे पर रात काटी। तीन रातें ऐसी ही बीतीं। अखबारों में पत्नियों द्वारा पतियों की हत्या की खबरें पढ़कर डर लगता था कि कहीं सितारा मुझे न मार दे। वह हर बार कहती थी कि केवल अमन के साथ रहेगी।
दुल्हन के पिता का दुख, क्या कहती है पुलिस?
उधर, सितारा के पिता लक्ष्मी नारायण निषाद ने कहा कि बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढा था, लेकिन उसने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। अब क्या कहें?
इंस्पेक्टर किशोर गौतम ने कहा कि लड़के पक्ष ने आवेदन दिया था, लेकिन दोनों पक्षों ने सुलहनामा कर लिया। पारिवारिक विवाद होने के कारण केस दर्ज नहीं किया गया।
सोनम, मुस्कान और अब सितारा
यह कोई पहला मामला नहीं है। इंदौर की सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) ने अपने पति राजा को मेघालय में हनीमून के दौरान प्रेमी और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर मार डाला। मेरठ की मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) ने नेवी अफसर पति सौरभ राजपूत को प्रेमी के साथ मिलकर मारकर शव को ड्रम में सीमेंट से दफना दिया था। बेशक, सितारा का मामला इन हत्याकांडों से अलग रहा, क्योंकि वह हत्या से पहले ही भाग गई। लेकिन, अगर दुल्हन न भागती तो कप्तान का हाल भी राजा या सौरभ जैसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi Case Updates: क्यों संजय बनकर सोनम से बात करता था राज? क्या पिक्चर अभी बाकी है?












Click it and Unblock the Notifications