अतीक-अशरफ केस में नया खुलासा, 3 नहीं बल्कि 5 थे लोग, दो हैंडलर के तौर पर कर रहे थे काम
Atiq-Ashraf case Update: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच SIT ने तेज कर दी है। इस दौरान एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके तहत इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए तीन नहीं बल्कि 5 शूटर थे।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 15 अप्रैल की रात को अतीक-अशरफ की प्रयागराज में तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस हत्याकांड से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके तहत हत्या करने 3 नहीं बल्कि 5 शूटर आए थे।
अब तक जो जानकारी सामने आई थी, उसमें यही पता लगा था कि अतीक और अशरफ को मारने के लिए तीन शूटर आए थे, जिनके नाम लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या थे, जिनको पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया था।
तीन शूटर्स के अलावा दो लोग और
लेकिन अब इस हत्याकांड से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी की पूछताछ में सामने आया है कि तीन शूटर के अलावा दो लोग और भी उनके साथ थे। जो उनको अतीक और अशरफ से जुड़ी हर अपडेट दे रहे थे।
पुलिस की मानें तो शुरू से ही इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा था कि 3 शूटर के अलावा और भी लोग इनके साथ जुड़े थे, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने अस्पताल में अतीक के पहुंचने की टाइमिंग मैच की। इतना ही नहीं गिरफ्तारी के वक्त उनके पास से ना मोबाइल मिला और ना कुछ और। ऐसे में अब जांच में साफ हो गया कि तीनों शूटर्स के साथ दो लोग और भी थे।
हत्याकांड के वक्त दोनों वही थे मौजूद
शुक्रवार को हमलावरों से दो राउंड में 8 घंटे पूछताछ की गई थी। जिसमें हमलावरों ने बताया कि हत्या करने के दौरान बैकअप में 2 लोग और मौजूद थे। जिनमें से एक अस्पताल परिसर में ही था, जबकि दूसरा बाहर खड़ा था। बताया गया है कि इनमें से एक प्रयागराज का यानी स्थानीय है, जिसने तीनों शूटरों के रहने- खाने और उन्हें अतीक-अशरफ की लोकेशन देने तक का काम किया था। जबकि दूसरा बाहर का है।
हालांकि यह दोनों कौन थे, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों के अनुसार पहली टीम ने जैसे ही टारगेट को शूट किया तो दूसरी टीम मौके से गायब हो गई। बताया जा रहा है कि अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बैकअप टीम अटैक करने से पीछे नहीं रहती।












Click it and Unblock the Notifications