Ayodhya News: अयोध्या राम मंदिर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, कहा- हजारों कारसेवकों के संकल्प की हुई सिद्धि

Ram Mandir Ayodhya News Uttar Pradesh: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने बुधवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। उन्होंने सरयू तट पर स्थित परमहंस रामचंद्र दास की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यह देशवासियों के लिए उत्सव का पल है। रामलला विराज चुके हैं। सैकड़ों वर्षों का संघर्ष खत्म हुआ। हजारों कारसेवकों के संकल्प की आज सिद्धि हुई है। आज हम उन्हीं कारसेवकों को अयोध्या में नमन करने आए हैं।

praveen

उन्होंने अयोध्या, मथुरा और विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ का नारा भी दिया। दोपहर में 2:00 बजे उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

सोमवार को पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। इसके बाद से ही यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का क्रम बना हुआ है। मंगलवार को रिकार्ड पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए थे। यहां भारी भीड़ होने से श्रद्धालुओं को भारी संकट का सामना भी करना पड़ रहा है।

बाईपास पर जगह-जगह वाहनों को रोक दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो अभी यहां न आए। भीड़ खत्म होने के बाद ही यहां आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+