प्रवीण तोगड़िया ने कहा, 'देश का हिन्दू भाजपा से नाराज, पलट सकता है तख्ता'
बुलंदशहर। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश की जनता नाराज है। चुनाव के समय किए वादों को भाजपा भूल गई है। अयोध्या में राम मंदिर और कश्मीर में हिन्दूओं को घर चाहिए, लेकिन सरकार तीन तलाक के मामले में उलझकर रह गई है। भाजपा को हिन्दू की चिंता नही हैं। जनता के रूठने के कारण ही उपचुनाव में भाजपा हारी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। नहीं तो जनता तख्ता पलट सकती है।

बनाई भाजपा सरकार
बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया सोमवार को बुलंदशहर में थे। उन्होंने ने मीडिया से वर्ता करते हुए कहा कि 1984 में भी अयोध्या राम मन्दिर निर्माण का मामला न्यायालय में चल रहा था। उन्होंने कहा कि लोगों ने लाठी, गोलियां खाई और 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

वादे पूरे नहीं होने पर उठाना पड़ा खामियाजा
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए पिछले 32 सालों से आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। फिर भी अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बन रहा। केंद्र में चार साल से सरकार होने पर संसद में कानून पास कर राम मंदिर नहीं बनाया गया। मंदिर नहीं बनने से हिन्दू जनता के रूठने के कारण उपचुनाव में यूपी, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों में भाजपा हारी है।

जनता नाराज बैठी है, तख्ता पलट भी सकती है
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी एक साल बचा है। कहा कि सरकार को संसद में राम मंदिर का कानून बनाना चाहिए, गो रक्षा का कानून बनाना चाहिए। डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यदि केंद्र सरकार चाहे तो एक सप्ताह के भीतर राम मंदिर क निर्माण शुरू हो जाएगा। पत्थर वहां पर पड़ा हुआ है। सरकार की मंशा साफ नहीं है। कहा कि जनता नाराज है वो तख्ता पलट भी कर सकती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। बेरोजगारी बड़ी समस्या है। किसानों को फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य नहीं मिल पा रहा।












Click it and Unblock the Notifications