26/11 मुंबई हमलों में आतंकियों को धूल चटाने वाले यूपी के प्रवीण केबीसी में आज सुनाएंगे पूरी शौर्य गाथा

बुलंदशहर। 26/11 मुंबई के ताज होटल में हुए आंतकी हमले के हीरो मरीन कमांडो प्रवीण कुमार आज अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर नजर आएंगे। शो के दौरान प्रवीण आतंकवादियों को मुंहतोड़ जबाव देने की शौर्य गाथा सुनाएंगे। बता दें कि सोनी टीवी पर इस शो का प्रसारण शुक्रवार को होगा।

बुलंदशहर के है प्रवीन कुमार

बुलंदशहर के है प्रवीन कुमार

बुलंदशहर जिले के भटौना गांव निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 10 में पहली बार केबीसी कर्मवीर सेगमेंट शुरू हुई है। जो हर शुक्रवार को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। बता दें कि 5 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले शो में प्रवीन भी नजर आएंगे।

प्यार और सम्मान चाहिए

प्यार और सम्मान चाहिए

प्रवीन के परिजनों की मानें तो उन्हें उम्मीद है उनका बेटा अपने आप को फिर एक बार सिद्ध करके दिखाएगा। प्रावीन की मां का कहना है कि उनके बेटे को पैसे का मोह नहीं है, वो तो बस सिर्फ और सिर्फ नाम कमाने के लिए कर रहा है। उसे लोगों का प्यार चाहिए और मान सम्मान चाहिए।

26/11 का हीरो है प्रवीन

26/11 का हीरो है प्रवीन

26/11 के हमले में प्रवीण को पांच गोलियां लगी थीं। इस हमले में उनका एक कान भी डैमेज हो गया था, जबकि उनके फेफड़े डॉक्टरों ने पहले ही फ़टे हुए बता दिए थे। हालांकि प्रवीण ने 15 माह एक दिन नोकरी करने के बाद वीआरएस ले लिया था, लेकिन डिसेबल कैटेगरी में गिने जाने वाले इस युवक ने हाल ही में साउथ अफ्रीका में भी भी आयरनमैन का खिताब जीता था, जो कि अपने आप में चैलेंजिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+