कौन हैं गुलशन यादव? जिनकी कुर्क होगी 7 करोड़ की संपत्ति, राजा भैया के सामने लड़ चुके है चुनाव
Gulshan Yadav: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के सामने विधानसभा चुनाव लड़ चुके सपा नेता गुलशन यादव (Gulshan Yadav) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, गुलशन यादव पर प्रतापगढ़ प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।
प्रतापगढ़ के डीएम शिव सहाय अवस्थी ने सपा नेता गुलशन यादव (Gulshan Yadav) की 7 करोड़ 15 हजार 502 रुपए की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इसमें गुलशन यादव के लग्जरी वाहन, जमीन और अन्य चल-अचल संपत्ति शामिल है। आइए जानते है कौन हैं सपा नेता गुलशन यादव?

गुलशन यादव कौन हैं ? (Gulshan Yadav Kon Hai)
गुलशन यादव का जन्म प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के मऊदारा गांव में हुआ है। उनके पिता का नाम सुंदर लाल यादव है और वो तीन भाई है। गुलशन यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत राजा भैया के सानिध्य में रहकर की थी। करीबी दो दशक पहले मायावती सरकार में राजा भैया पर पोटा लगा था, जिसके गवाह राजेंद्र यादव थे।
गुलशन पर 50 से ज्यादा मुकदमे
राजेंद्र की हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुलशन यादव चर्चाओं में आए थे और जेल गए थे। बता दें, गुलशन यादव को एक वक्त राजा भैया के बेहद करीबियों में गिना जाता था। गुलशन यादव पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर प्रतापगढ़ जिले में हैं। प्रशासन ने उन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग लीडर घोषित किया है।
तीन थानों से जुड़ है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुलशन यादव से जुड़ा ये ताजा मामला नगर कोतवाली, कुंडा और मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। एसपी सिटी संजय राय ने बताया कि डीएम के आदेश पर गैंग लीडर गुलशन यादव की गाड़ी, जमीन, चल अचल की संपत्ति समेत कुल 7 करोड़ 15 हजार 502 रुपए की संपत्ति जब्त की जा रही है।
राजा भैया के सामने लड़ा था चुनाव
राजा भैया के सानिध्य में रहकर गुलशन यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। गुलशन यादव ने सपा के टिकट पर राजा भैया के खिलाफ दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications