VIDEO: यह है रायबरेली का डिजिटल गांव, कैमरे से रखी जाती है खुले में शौच करने वालों पर नजर
रायबरेली। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत गावों को स्वच्छ और खुले में शौच मुक्त बनाने की योजना पूरी तरह से लागू होती नहीं दिख रही है। तो वहीं दूसरी तरफ रायबरेली जिले के लालगंज ब्लॉक के एक गांव में एक प्रधान ने स्वच्छता मिशन को लेकर काफी सराहनीय काम किया है। प्रधान ने शौचालय तो बनवाए ही बल्कि उनकी निगरानी के लिए गांव में कैमरे भी लगवाए हैं। 3500 लोगों की आबादी वाले लालगंज ब्लॉक के तौदधकपुर गांव के ग्राम प्रधान ने मिसाल पेश की है। यहां के लोग अपने गांव को किसी शहर से कम नहीं मानते हैं।

रायबरेली के इस गांव की आम जनता का कहना है की इस गाँव मे बने शौचालय शायद ही किसी अन्य शहर में बने होंगे। यही नहीं इस गाँव का कोई भी ग्रामीण खुले में शौच नही करता। यहां सभी शौचालयों में रंगाई-पुताई के साथ ही स्लोगन भी लिखे हुए हैं। जिससे कि जागरुकता फैलाई जा सके। यही नहीं खुले में स्वच्छ भारत अभियान को सही दिशा देने के लिए प्रधान ने जगह जगह बिजली के खंभों पर सीसीटीवी कैमरे व साथ में लगे लाउडस्पीकर पूरे गाँव मे लगवा रखें है जिससे कि खुले में शौच जाने वाले लोगों की निगरानी की जा सके यही नहीं इस काम को स्वयं प्रधान कार्तिकेय बाजपेई के द्वारा रोजाना सुबह शाम मॉनिटरिंग भी किया जाता है। इस काम के लिए ग्राम प्रधान ने अपने घर पर एक कंट्रोल रूम बना रखा है जिसमें की प्रतिदिन प्रधान जी खुले में शौच जाने वालों को देखते हैं और देखते ही लाउडस्पीकर पर उनको खुले में शौच जाने से रोकते हैं। साथ ही इससे होने वाले नुकसान वा बीमारियों के विषय से अवगत कराते हैं ।
ग्रामप्रधान तौधकपुर कार्तिकेय बाजपेई के भाई अमेरिका में रहते है उनके माध्यम से ग्राम प्रधान जागरूक हुए और बतौर ग्राम प्रधान अमेरिका में रहने वाले इनके भाई ने इनको प्रेरित किया। जिसके बाद इन्होंने अपनी जागरूकता से पूरे गाँव को घर घर शौचालय बनवाकर रोशन कर ग्रामीणों को भी जागरूक किया और अपने गाँव की तस्वीर बदलने के साथ साथ पूरे जनपद में पहला इतना अच्छा व सुंदर गाँव बना कर मिशाल पेश की। जिस तरह से प्रधान कार्तिकेय बाजपेई ने अपने गाँव को स्मार्ट गांव बनाया और आज सभी ग्रामीण गर्व से तौधकपुर को स्मार्ट गांव कहते हैं। अगर तौधकपुर गांव को देखकर बाकी ग्राम प्रधान भी अगर सीख लें तो शायद प्रधानमंत्री के सपनों को सही दिशा और दशा मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications