लखनऊ शूटआउट के बाद गाड़ियों में लगे पोस्टर-पुलिस अंकल Please पापा को गोली ना मारना
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की गोली का शिकार बने एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के बाद वाराणसी में सपा कार्यकार्ताओं ने अपना विरोध जताया है। सपा नेताओं ने लोगों की गाडियों पर पोस्टर लगाये है। जिन पर लिखा है कि, पुलिस अंकल आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जायेंगे। प्लीज उन्हें गोली मत मारियेगा।

रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के मौत के बाद अपना विरोध जताया है। सपा नेताओं ने लोगों की गाड़ियों पर स्लोगन लिखकर चिपका दिया है। इस पोस्टर पर लिखा है, पुलिस अंकल..आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे Please..गोली मत मारियेगा।
पोस्ट लगाये जाने पर सपा नेताओं का कहना है कि ये पोस्टर लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से लगाया गया है। लोग यूपी पुलिस के इस भय पूर्ण वातावरण के खिलाफ अपना आक्रोश जता रहे है।












Click it and Unblock the Notifications