POK बयान: फारूक अब्दुल्ला और ऋषि कपूर 'देशद्रोही' हुए घोषित, दीवारों पर लगे पोस्टर
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को देशद्रोही बताते हुए पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि इन दोनों हस्तियों ने हाल ही में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पोस्टर में इनके बयानों को देश की अखंडता को तोड़ने वाला करार दिया गया है।

इस पोस्टर को जारी करने वाले मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी ने इस पोस्टरों को वाराणसी शहर में जगह जगह लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि लगातार फारुख अब्दुल्ला के बयानों से साफ जाहिर है की अपने व्यक्तिगत राजनैतिक लाभ के लिये वो देश विरोधी बयान दे रहे है। इनके बयान राष्ट्रद्रोह को दर्शाते हैं इसलिए हमारी पार्टी ने यह पोस्टर जारी किया है। मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी ने इस मामले में फारुख और ऋषि कपूर के खिलाफ 16 नवम्बर को वाराणसी की न्यायालय मे परिवाद भी दाखिल किया है। जिसकी अगली सुनवाई 21 नवम्बर को होगी।
चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत देश हमेशा मानवता की दिशा में काम करता आ रहा है लेकिन सत्ता के नशे में चूर होकर राजनेता ऐसे उलूल जुलूल बयान देकर अपने राजनीति को चमकाने का प्रयास करते हैं। जिस देश में आतंकवाद पनपता है उसकी तारीफ करने से ये साफ हो जाता है इन लोगों को भारत में रहने का भी अधिकार नहीं है। इसी कारण इस पोस्टर के जरिए दोनों को देशद्रोही घोषित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता शहरों में पोस्टर लगते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications