VIDEO: बरेली के लाउडस्पीकर को सोनू निगम पसंद है...
उसी समुदाय के लोग मांग करने लगे हैं कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं और दूसरे समुदाय के लोगों का साथ दे रहे, एकता की ये मिसाल पूरे गांव को रौशन कर रही है...
बरेली। बरेली के प्रेमनगर में रहने वाले कई हिंदू और मुसलमानों ने आपसी सहमति से मस्जिदों की सहरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ये बरेली के इतिहास में अपने आप में अनोखा मामला है। कुछ व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बरेली प्रशासन को मस्जिदों और मंदिरों से देर रात बजने वाले लाउडस्पीकर को रोकने को कहा है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कुल सात मस्जिद हैं। जिनमें रमजान के दौरान रात तीन बजे होने वाली सहरी की नमाज के वक्त लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है। उसके खिलाफ ही दोनों धर्म के लोग शिकायत लेकर प्रशासन के पास पहुंचे। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए मस्जिदों के कर्ताधर्ताओं को बातचीत के लिए कहा गया है। मस्जिदों को निर्देश दिया गया है कि या तो वे लाउडस्पीकर को उतार लें या फिर उनकी आवाज बंद कर दें।
बरेली के प्रेमनगर में कुछ लोग मंदिर-मस्जिद में देर रात से बजने वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। इसी संबंध में कुछ लोगों ने प्रशासन से इस संबंध में दखल देने की गुजारिश की है। साथ ही ये तर्क दिया है कि शोर करने वाले लाउडस्पीकर मरीज के साथ सभी को परेशान कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने इस मामले को देखकर कार्रवाई करने को कहा है। वहीं लाउडस्पीकर का विरोध करने पर एक व्यक्ति को भी पीटा गया है। जिसके संबंध में थाने में शिकायत भी की गई है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications