यूपी: मजदूरी करने से मना किया तो दबंगों ने बेरहमी से मार डाला

शाहजहांपुर में एक गरीब मजदूर ने काम करने से मना किया तो दबंगों ने उसे मार डाला। जब बेटा घटनास्थल पर आया तो उसे भी घायल कर दिया।

शाहजहांपुर। गरीब मजदूर की जान कितनी सस्ती हो गई है इसका अंदाजा शाहजहांपुर के इटौरिया गांव में हुई घटना से लगाया जा सकता है। यहां गाव के दबंगों ने एक गरीब मजदूर की जान महज इसलिए ले ली कि उसने उनकी गेहूं की फसल काटने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज दबंगो ने धारदार हथियार से मजदूर पर कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। उनका गुस्सा इस पर भी शांत नहीं हुआ तो उस गरीब के बेटे को भी जान से मारने की कोशिश की जो पिता को देखने आया था। सूचना पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिसकर्मियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और एक का उपचार चल रहा है।

यूपी:मजदूरी करने से मना किया तो दबंगों ने बेरहमी से मार डाला

घायल युवक तशरीफ़ ने बताया कि वह और उसके पिता हस्सू अपने खेत के गेंहू काट रहे थे तभी उसके ही गाँव के मंटा, करेट , इबरार ,और सरदार आये। उन्होंने उसके पिता से पहले अपनी फसल काटने को कहने लगे। जब उसके पिता ने मना किया तो वह लोग आगबबूला हो गए और गालियां देने लगे। जब उन लोगों ने विरोध किया तो वह लोग अपने साथ लाये चाकुओं से हमलावर हो गए और ताबड़तोड़ वार करने लगे। जब उसने डायल 100 पर फोन किया तो पुलिस की गाड़ी आती देख वह लोग भागे। जब तक पुलिस अस्पताल लेकर आई तब तक उसके पिता हस्सू की जान जा चुकी थी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी:मजदूरी करने से मना किया तो दबंगों ने बेरहमी से मार डाला

सीओ अखिलेश भदौरिया की मानें तो एक मजदूर पर गांव के कुछ दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई है। दबंगों ने मजदूर के बेटे को भी घायल कर दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+