गायत्री प्रजापति और अमिता सिंह ने डाला अपना वोट

पांचवें चरण में कुल 608 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक अमेठी से हैं, अकेले अमेठी में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं।

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 11 जिलों की 51 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनके नाम हैं...बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर।

up assembly election 2017
  • 8:20 बजे- अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह ने अपने पति सांसद संजय सिंह के साथ डाला वोट
  • 8:10 बजे- मैं बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करूंगा और यूपी में फिर से अखिलेश यादव की सरकार बनेगी
up assembly election 2017
  • 8:00 बजे- अमेठी से सपा उम्मीदवार गायत्री प्रजापति ने डाला अपना वोट
  • 7:55 बजे- सुल्तानपुर के डीएम एसराज लिंगम ने डाला अपना वोट
up assembly election 2017
  • 7:51 बजे- सुल्तानपुर में इसौली विधानसभा के बूथ नंबर 24 की मशीन ख़राब होने के कारण मतदान में देरी
  • 7:35 बजे- सुल्तानपुर के कूरेभार में बूथ नं 295 पर तकनीकी कमी के कारण 7:30 बजे शुरू हुआ मतदान
  • 7:00 बजे- यूपी में पांचवें चरण का मतदान शुरू, वोटरों में खासा उत्साह
up assembly election 2017

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि पांचवें चरण के मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में कुल 608 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक अमेठी से हैं, अकेले अमेठी में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि सबसे कम उम्मीदवार कपिलवस्तु में हैं, यहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं इटावा और सिद्धार्थ नगर में भी छह-छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पांचवे चरण में कुल 1.84 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 96 लाख महिलाएं हैं।

पांचवे चरण में ये दिग्गज मैदान में

इस चरण में जो सबसे बड़ा नाम चुनावी मैदान में है वह सपा के गायत्री प्रजापति हैं, जिनका नाम तमाम विवादों से जुड़ा है। गायत्री प्रजापति के अलावा पांचवे चरण में कांग्रेस की अमिता सिंह, भाजपा की गरिमा सिंह चुनावी मैदान में हैं। अमेठी को गांधी परिवार के लिए काफी अहम माना जाता है और यह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है, इस लिहाज से अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए नाक का सवाल है। ये भी पढ़ें- पांचवें चरण के लिए सजा UP का चुनावी मैदान, जानिए पूरा ब्योरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+