ट्रांसफर के बाद महिला पुलिसकर्मी ने योगी सरकार पर शायराना अंदाज में कसा तंज

उत्तर-प्रदेश में एक महिला पुलिस का भाजपा कार्यकर्ताओं से भीड़ने और उसके बाद योगी सरकार द्वारा उनका ट्रांसफर करने के बाद बुलंदशहर की सीओ श्रेष्ठा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ट्राफिक रूल्स तोड़ने के बाद श्रेष्ठा ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उलझ गयी थी जिसके बाद उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें ट्रांसफर बहराइच कर दिया था.

ट्रांसफर के बाद महिला पुलिसकर्मी ने योगी सरकार पर सायराना अंदाज में कसा तंज

फेसबुक पर कसा सायराना अंदाजा में तंज...

अपने ट्रांसफर के बाद महिला सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाजा में लिखा है कि 'जहां भी जाएगा, रौशनी लुटाएगा। किसी चराग का अपना मकां नहीं होता'। ठाकुर ने आगे लिखा है कि 'बहराइच में ट्रांसफर हो गया है जो कि नेपाल बॉर्डर है। दोस्तों आप चिंता ना करें मैं खुश हू और इसे अपने अच्छे कामों के ईनाम की तरह स्वीकार करती हू। आप सभी बहराइच में आमंत्रित हैं'।

ट्रांसफर के बाद महिला पुलिसकर्मी ने योगी सरकार पर सायराना अंदाज में कसा तंज

आपको बता दें कि श्रेष्ठा ठाकुर के ट्रांसफर के बाद कई लोगों ने योगी सरकार के इस निर्णय को लेकर कड़ी आलोचना की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं से भीड़ने का कारण हुआ ट्रांसफर

श्रेष्ठा ठाकुर ने बुलंदशहर स्थित सयाना सर्किल इंचार्ज रहीं ठाकुर ने पांच भाजपा नेताओं को 'कर्तव्य निभाने से रोकने' के आरोप में जेल भेज दिया था। जिसके बाद भाजपा के 11 विधायकों ने इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। महिला सीओ ठाकुर के ट्रांसफर के बाद भाजपा के शहर अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने अजीबो गरीब तर्क देते हुए कहा कि 'पार्टी कार्यकर्ताओं का गौरव बरकरार रखने' के लिए ठाकुर का ट्रांसफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने पार्टी प्राइड के लिए कर दिया महिला पुलिसकर्मी का ट्रांसफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+