दरोगा ने अश्लील तरीके से गाया ऐसा गाना कि वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें किसी थाने में एक महफिल जमी है और दरोगा जी अश्लील गाने गाते हुए पुलिस के पेशे पर तंज कर रहे हैं।
इलाहाबाद। सोशल मीडिया पर एक थाने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दरोगा मशहूर फिल्मी गाने की अश्लील पैरोडी बनाकर गा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा हैं कि थाने में महफिल सजी हुई है और वर्दीधारी बैठे हुये हैं।

दारोगा जी के गाने का पहला मुखड़ा सुनकर लगता हैं कि राजकपूर साहब पर फिल्माया गया गीत - एक दिन बिक जायेगा, माटी के मोल। जग में रह जायेंगे प्यारे तेरे बोल....., गीत वे गा रहे हैं। लेकिन अगले ही पल वह थोड़ा सा गीत में बदलाव करते हैं। जिस पर पूरा थाना ठहाका लगाकर दारोगा जी की वाहवाही करता है।
वीडियो में दारोगा जी गा रहे हैं कि एक दिन मर जायेगा , कुत्ते की मौत.....,। जग में सब कहेंगे मर गया (अभद्र शब्द.........).!! यह गाना सुनकर थाने में बैठा हर शख्स ठहाके लगाने लगता है। दारोगा जी की आवाज तो अच्छी है और इस गाने में वे पुलिसवालों की जिंदगी पर कमेंट कर रहे हैं, हलांकि उसमें अभद्र गाली का इस्तेमाल है।
वायरल है वीडियो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक व व्हाटसप पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियों के बारे में पड़ताल के बाद यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह कौन से थाने की महफिल थी। वीडियो में 10 वर्दी वाले हैं। गाना सुनाने के बाद दारोगा जी कुर्सी छोड़कर उठते हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications