यूपी: एक महीने से लापता पुलिसकर्मी का खेत में पड़ा मिला शव
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में यूपी पुलिस के सिपाही का शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सिपाही पिछले एक महीने से डयूटी से लापता चल रहा था। हालांकि पुलिस सिपाही की मौत का कारण हार्ट अटैक बता रही है।

हरदोई के हरियावा थाना क्षेत्र के भीठी निवासी राजेश कुमार (54) जनपद पीलीभीत में पुलिस विभाग में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे और काफी समय से गांव में रह रहे थे। बताया जाता है कि राजेश कुमार पुलिसिया सजायाफ्ता भी थे और करीब एक माह से ड्यूटी से गायब चल रहे थे। बुधवार की देर रात राजेश कुमार का शव पिहानी कोतवाली इलाके के मंसूर नगर के पास एक खेत मे पड़ा मिला है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो राजेश कुमार के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। इनकी मौत हार्ट अटैक या जहर खाने से हुई है। हालांकि सिपाही राजेश कुमार की मौत की वजह क्या है यह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं, परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकले थे उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications