'अखिलेश पसंद है' गाने पर यूपी पुलिस के सिपाही का चौकी तोड़ डांस वायरल
समाजवादी सॉन्ग 'यूपी को अखिलेश पसंद है' पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही का डांस वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इसी गाने पर सिपाहियों के डांस का एक फर्जी वीडियो भी वायरल हुआ।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी का चुनावी प्रचार सॉन्ग 'यूपी को अखिलेश पसंद है' काफी लोकप्रिय हुआ। साथ ही इस पर पुलिसवालों के डांस वीडियो भी वायरल हुए हैं। अब तक इस गाने पर पुलिस के डांस के दो वीडियो वायरल हुए जिसमें एक वीडियो तो असली है लेकिन दूसरे वीडियो का सच कुछ और है।

चुनावी ड्यूटी के दौरान डांस कर रहा सिपाही
यह वीडियो किस जगह का है इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन यह यूपी पुलिस के सिपाही के धमाकेदार डांस को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि चुनावी ड्यूटी के दौरान सिपाहियों को जहां ठहराया गया है, वहीं यह डांस पार्टी चल रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में सिपाही के साथी डांस के लिए हौसला-अफजाई कर रहे हैं। आप भी देखिए यह वीडियो-
महाराष्ट्र पुलिस के डांस का फर्जी वीडियो वायरल
'यूपी को अखिलेश पसंद है' गाने का दूसरा वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ पुलिसवाले डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल यह वीडियो फर्जी है। इस वीडियो में यूपी के पुलिसकर्मी डांस नहीं कर रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र पुलिस के डांस को 'यूपी को अखिलेश पसंद है' गाने के साथ मिक्स कर वायरल किया गया है। ये रहा दूसरा वायरल वीडियो --












Click it and Unblock the Notifications