दलदल से भरे तालाब में पीछा कर दरोगा ने मुजरिम को पकड़ा, वीडियो
पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए तालाब में पीछा करके मुल्जिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सफलता का यह वीडियो सामने आया है।
बरेली। पुलिस पर आए दिन तमाम आरोप लगते रहते हैं लेकिन बरेली पुलिस का कारनामा चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए तालाब में पीछा करके मुल्जिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सफलता का यह वीडियो सामने आया है।

मुजरिम के पीछा दरोगा तालाब में कूदे
शातिर अपराधी कल्लू उर्फ कलूटा उर्फ यूसुफ पुत्र शेर मोहम्मद, फरीदपुर थाने के मेहतरपुर तेजा सिंह का रहने वाला है। पुलिस को अपराध के एक मामले में उसकी तलाश थी। सोमवार को पुलिस को खबर लगी कि वह हाजी भट्टे के पास मौजूद है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू की लेकिन भनक लगते ही कल्लू भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह भागकर पास के एक तालाब में कूद गया। पीछे से दारोगा राकेश सिंह भी परवाह न करते हुए तालाब में कूद पड़े।

एक घंटे तक मुजरिम ने छकाया
तकरीबन एक घंटा तक आरोपी तालाब में भरे पानी और कीचड़ में पुलिस को छकाता रहा। दारोगा ने भी हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ही दम लिया।
देखिए इस पूरी घटना का वीडियो
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को आरोपियों ने भगवन्तापुर में सर्राफ की दुकान में चोरी की थी। इसके अलावा बरेली, फरीदपुर और शीशगढ़ में भी यह गैंग चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।












Click it and Unblock the Notifications