बदमाश से घबराया पुलिसवाला, जान की सुरक्षा के लिए लगाई गुहार

बरेली। अमूमन खाकी वर्दी से बदमाश खौफ खाते हैं, लेकिन बरेली में इसका उलटा हुआ है। यहां एक कांस्टेबल एक हिस्ट्रीशीटर से परेशान है। रवीन्द्र सिंह नाम का कांस्टेबल हिस्ट्रीशीटर से इतना परेशान है कि उसने अपनी जान की सुरक्षा के लिए एडीजी बरेली जोन, आईजी बरेली रेंज और एसएसपी से शिकायत की है।

policeman afraid of dabang in Bareilly

दरअसल, नवाबगंज के रिठौरा गांव का रहने वाला लोटन सिंह जिले का नामी हिस्ट्रीशीटर है। उसने कांस्टेबल रविन्द्र सिंह से ज़मीन दिलाने के नाम पर कई लाख रुपये ठग लिए थे। जब कांस्टेबल ने अपने रुपये वापस मांगे तो हिस्ट्रीशीटर ने एक चेक दे दिया। यह चेक अपनी तय तारीख़ पर बाउंस हो गया। जब कांस्टेबल ने दोबारा रुपये मांगे तो बदमाश हिस्ट्रीशीटर ने रुपये देने के बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी है। बता दें कि उस बदमाश के ख़िलाफ ज़िले के अलग-अलग थानों में कुल तेरह मुकदमें दर्ज हैं। अब देखना यह है कि खाकी वर्दी वाले रविन्द्र की उसका महकमा कितनी मदद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+