सजा सुनाए जाने के बाद माफिया अतीक अहमद को साबरमती ले जा रही पुलिस, प्रयागराज के नैनी जेल से निकला काफिला

उत्तर प्रदेश पुलिस माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज के नैनी जेल से साबरमती ले जाने के लिए रवाना हो गई है। प्रयागराज के नैनी जेल से काफिला रवाना हो गई है।

प्रयागराज के नैनी जेल से निकला अतीक अहमद का काफिला
Photo Credit:

Mafia Atiq Ahmed: माफिया से नेता बने अतीक अहमद को अपहरण के एक मामले में अदालत ने सजा सुनाई है। इसके बाद माफिया को प्रयागराज की नैनी जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। यूपी के जेल मंत्री ने कहा कि अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कल यानी सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल से अतीक अहमद को अपने साथ प्रयागराज लाई थी। यूपी पुलिस की टीम अतीक अहमद को लेकर रविवार देर रात राजस्थान के कोटा फांसी पुल पर पहुंची थी। वहीं सोमवार तड़के राजस्थान कोटा के ताठेड़ में यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर पहुंची थी। यहां पर कुछ देर के लिए काफिला रुका था। अतीक अहमद का काफिला राजस्थान के कोटा फांसी पुल को पार करने के बाद सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंची थी।

Recommended Video

    Atiq Ahmed की मिली उम्रकैद की सज़ा पर क्या बोले डिप्टी सीएम Brajesh Pathak | वनइंडिया हिंदी

    हाल ही में हुए उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद अतीक अहमद को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। 28 मार्च को उमेश पाल अपहरण मामले में फैसला सुनाया गया। अतीक अहमद ने साबरमती जेल से निकलते वक्त मीडिया से कहा कि उसको यूपी पुलिस का प्रोग्राम मालूम है, वो उसकी हत्या करना चाहते हैं। यूपी पुलिस को बाई-रोड साबरमति से प्रयागराज आने में 30 घंटे का वक्त लगा।

    साबरमती जेल से निकलते वक्त जब अतीक अहमद से कुछ पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपको अपनी जान का डर है? तो समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद ने कहा कि मुझे इनका प्रोग्राम मलूम है...हत्या करना चाहते हैं।" अतीक अहमद ने दावा किया कि प्रयागराज अदालत में उसकी पेशी पुलिस के लिए उसे मारने का एक उचित बहाना है। पुलिस वैन में ले जाते समय अतीक ने कहा, ''कोर्ट के कंधे पर रख के मारना चाहते हैं ये।''

    यह भी पढ़ें- 'अपराधियों का सफाया कर रही योगी सरकार', अतीक अहमद को उम्रकैद के बाद बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+