यूपी: अमर सिंह की FIR पर सक्रिय हुई यूपी पुलिस, इस सीडी से बढ़ेंगी आजम की मुश्किलें?

लखनऊ। अमर सिंह द्वारा आजम खां के खिलाफ दायर किए गए एक के बाद एक एफआईआर पर अब यूपी पुलिस सक्रिय हो गई है। गोमती नगर थाने में आजम के खिलाफ शिकायत के आधार पर यूपी पुलिस ने आजम पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। खबरें हैं कि अमर सिंह द्वारा सौंपी गई सीडी की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके पहले सपा अमर द्वारा दर्ज कराई गईं एफआईआर का विरोध कर चुकी है। आपको बता दें कि राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने 'एफआईआर यात्रा' के बाद लखनऊ के गोमती नगर थाने में सपा के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत अमर सिंह की बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर गोमती नगर थाने में की गई थी।

यूपी: आजम खान के खिलाफ पुलिस ने जांच की शुरू, फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा गया सीडी

इस सीडी की रिपोर्ट आने के पश्चात गोमती नगर थाने में आजम खान व अमर सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए अभी आजम खान के भाषणों व टीवी पर दिए गए साक्षात्कारों के वीडियो जुटाने में लगी हुई है जिससे यह पता लग सके कि आजम खान ने अमर सिंह के परिवार के खिलाफ बयान कब दिया था। पुलिस इस मामले संबंधित सीडी की सत्यता का पता लगाने के लिए न्यूज चैनलों से संपर्क करने में जुटी हुई है।

अमर सिंह ने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने 23 अगस्त को एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में अमर सिंह के परिवार की महिलाओं की हत्या व तेजाब डालने की बात कही है। अमर सिंह इसी के लिए एफआईआर यात्रा पर निकले थे जिसके बाद लखनऊ पहुंचते ही उन्होंने गोमतीनगर थाने में आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कराई और पुलिस को संबंधित सीडी उपलब्ध कर्रवाई। बता दें कि 18 अक्टूबर को राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

यूपी: आजम खान के खिलाफ पुलिस ने जांच की शुरू, फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा गया सीडी

बता दें कि अमर सिंह ने पहले ही बुलंदशहर में इस बारे में कहा था कि वे दिल्ली से लखनऊ तक की एफआईआर यात्रा पर निकले हैं और लखनऊ पहुंचने के बाद वे आजम खान पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे। इसी कड़ी में अमर सिंह खुद ही भारी-भरकम सुरक्षा के बीच गोमतीनगर थाने पहुंच गए और आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

एक प्रेसवार्ता में अमर सिंह ने कहा कि आजम खान ने बीते दिनों उनकी बेटी व पत्नी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने बताया कि आजम खान ने उनकी बेटी पर तेजाब डालने जैसे अपराधिक बात कही थी। यही वजह है कि अमर सिंह दिल्ली से लखनऊ की एफआईआर यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा था कि अमर सिंह लखनऊ पहुंचने के बाद गोमती नगर थाने पहुंच कर आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। जिसको लेकर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के काफी लोग इकट्ठा हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+