VIDEO: मुरादाबाद में रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज रंगे हाथ गिरफ्तार

जेल से जमानत मिलने के बाद अनिल ने मुकदमे से अपनी पत्नी और साले के लड़के को फर्जी फसाने की बात कही तो चौकी इंचार्ज ने दोनों के नाम हटाने के एवज में पचास हजार रुपयों की मांग की।

मुरादाबाद। पुलिस के आला अधिकारी भले ही अनुशासन और ईमानदारी का पाठ पढ़ाते नजर आते हो लेकिन जमीनी हकीकत इन अधिकारियों के दावों की पोल खोल देती है। ताजा मामला मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र का है जहां एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

VIDEO: मुरादाबाद में रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज रंगे हाथ गिरफ्तार

छेड़छाड़ के एक मामले में चौकी इंचार्ज अजय कुमार दो आरोपियों का नाम मुकदमे से हटाने को लेकर पचास हजार रुपए की मांग कर रहा थे और पैसे ना देने पर दोनों आरोपियों को जेल भेजने की धमकी दे रहा थे। दरोगा अजय कुमार की धमकी से सदमे में आए आरोपी पक्ष ने एंटी करप्शन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम के साथ जाकर चौकी इंचार्ज को दस हजार की रिश्वत देते हुए ट्रेस करवा लिया। इस दौरान टीम ने अजय कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल नोटबंदी के वक्त अनिल कुमार नाम के एक शख्स ने अपने पड़ोसी एलआईसी एजेंट को ढेड़ लाख रुपए नोट बदलने को दिए थे। सरकार के कड़े प्रतिबंधों के चलते अनिल के नोट नहीं बदले गए और एलआईसी एजेंट ने अनिल को पचास हजार रुपए का चैक वापस दे दिया। साथ ही बाकी पैसों के लिए पांच महीने का समय दिया गया। इसी दौरान अनिल ने चैक बैंक में जमा कराया तो वो बाउंस हो गया। जिसके बाद अनिल ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी। पुलिस ने अनिल से बाउंस चैक लेकर जांच की बात कही लेकिन उससे पहले ही एलआईसी एजेंट से मिलकर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा अनिल और उसके परिजनों पर दर्ज कर दिया जिसमें अनिल को जेल जाना पड़ा।

जेल से जमानत मिलने के बाद अनिल ने मुकदमे से अपनी पत्नी और साले के लड़के को फर्जी फंसाने की बात कही तो चौकी इंचार्ज ने दोनों के नाम हटाने के एवज में पचास हजार रुपयों की मांग की। अनिल ने पचास हजार रुपए देने में असमर्थता जताई तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली। खुद को फर्जी मामले में फसाए जाने और रिश्वत लेने की मांग करने वाले चौकी इंचार्ज की शिकायत एंटी करप्शन टीम को दे दी।

अनिल कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने अपना जाल बिछाना शुरू किया और अनिल को दस हजार रुपए लेकर चौकी पर भेजा। दोपहर जब चौकी इंचार्ज गुलाबबाड़ी पर पहुंचा तो अनिल कुमार को बुला लिया। अनिल कुमार ने दो-दो हजार के पांच नोट चौकी इंचार्ज को दिए और बाकी पैसों का जल्द इंतजाम करने का वादा किया। इसी दौरान अनिल के साथ गए एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने चौकी इंचार्ज अजय कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने अजय कुमार को निलंबित कर दिया है और सिविल लाइन थाने में एंटी करप्शन टीम द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+