Atiq Ahmed Office: अतीक के ऑफिस में मिला खून किसका था? पुलिस ने खून के धब्बे और चाकू पर किया खुलासा
यूपी पुलिस ने सोमवार को मिले अतीक अहमद के ऑफिस से खून के निशान और चाकू के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आखिर वो खून किसका था।

प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद के ऑफिस में मिले खून के धब्बे और चाकू के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि वो खून किसका था? पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम शाहरुख बताया जा रहा है।
हाल ही में 15 अप्रैल को प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ की तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में यूपी पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुटी है। इस बीच सोमवार को अतीक अहमद के चकिया वाले ऑफिस में खून के धब्बे और एक चाकू बरामद हुआ था, जिसकी एफएसएल जांच आ गई है।
खून के धब्बे इंसानी, एक शख्स गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले पर खुलासा करते हुए बताया कि अतीक के ऑफिस में चोरी के इरादे से एक घुसा था, जो घायल हो गया था, यह खून उसी का था। पुलिस ने बताया कि जब उसने ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो उसकी हथेलियों पर एक कांच की चोट लगी। घायल युवक की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है।
जो कि नशे का आदी है और चक निरातुल इलाके का रहना वाला है। पुलिस को खून के धब्बों वाला एक दुपट्टा भी मिला था। इसी के साथ ऑफिस की सीढ़ियों के ऊपर भी खून के निशान पाए गए थे।
चोरी के मकसद से घुसा था ऑफिस
खुल्दाबाद थाने के एसएचओ अनुराग शर्मा के मुताबिक शाहरुख और उसका साथी आजम सोमवार की रात जब दफ्तर की रेलिंग काट रहे थे, इसी दौरान रेलिंग काटते वक्त खिड़की का शीशा टूट जाने से शाहरुख के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद शाहरुख ने अपना खून पोंछने के लिए ऑफिस में पड़े कुछ कपड़ों का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक शाहरुख के बयानों की जांच करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दूसरे साथी की तलाश जारी है। इसी के साथ पुलिस ने शाइस्ता परवीन के सुसाइड वाले एंगल को भी सिरे खारिज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications