यूपी: मर्डर करने से पहले कहा, 'जो मेरे दिलो दिमाग को खटका, वो शमशान घाट में भटका' फिर कर दी हत्या

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 6 फरवरी को हुई राहुल हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह दोस्तों को जलील करना था। पुलिस ने राहुल हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए है।

हत्या कर रेल की पटरी पर फैक दिया था शव

हत्या कर रेल की पटरी पर फैक दिया था शव

मेरठ के ट्रांसपोर्टनगर थाना क्षेत्र में 6 मार्च को राहुल की हत्या कर उसका शव रेल की पटरियों पर डाल दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि छाती और सिर में गोली मारकर राहुल की हत्या की गई है।

जलील करता था इस लिए कर दी हत्या

जलील करता था इस लिए कर दी हत्या

विनीत ने बताया कि मृतक राहुल एक दबंग किस्म का युवक था, जो बात-बात पर एक डायलॉग मारता था कि 'जो मेरे दिल को खटका वो श्मशान घाट में भटका'। विनीत ने बताया कि तीन साल पहले राहुल ने डायलॉग मारकर उसके साथ मारपीट कर पेशाब पिलाया था। इतना ही नहीं राहुल उसे जलील करता था। उसने ती बार उसकी हत्या की कोशिश की।

6 फरवरी को मिला मौका

6 फरवरी को मिला मौका

विनीत राहुल से बदला लेने की फिराक में लगा हुआ था। 6 फरवरी को विनीत को ये मौका मिल गया। राहुल ठेके पर बैठकर शराब पी रहा था। विनीत और उसके एक साथी इतेश उर्फ भूरा ने पहले राहुल को शराब पिलाई और उसके बाद उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ लेकर चल दिए। रास्ते में विनीत ने राहुल को मोटरसाइकिल से उतार कर गोली मार दी। राहुल ने कहा कि वो उसका भाई है तब विनीत ने उससे उसका ही डायलॉग बोला 'जो मेरे दिल दिमाग में खटका वो श्मशान घाट में भटका' इसके बाद विनीत के साथी भूरा ने भी राहुल के गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। अब पुलिस ने विनीत और भूरा को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल हुए तमंचे व कारतूस भी बरामद कर लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+