यूपी: पिकनिक मनाने आए 7 दोस्त नदी के बहाव में फंसे, फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस
मिर्जापुर। लखनिया दरी जल प्रपात पर मंगलवार की शाम पिकनिक मनाने आए सात युवक झरने में नहाते समय पानी के तेज बहाव के कारण अचानक फंस गए। इनमें से पांच युवक किसी तरह से बाहर निकल गए लेकिन दो युवक बीच में फंसे रह गए। बाकि बचे पांच किशोरों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पानी में फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दरअसल, वाराणसी रामनगर चौक से सात दोस्त मंगलवार की शाम को लखनियां दरी घुमने के लिए आए। उसी दौरान तेज बारिश होने लगी। सभी दोस्त लखनियां दरी से बाहर आने के बजाय उसमें स्नान करने लगे। ज्यादा बारिश के कारण लखनिया दरी में अचानक से पानी बढ़ गया। पानी बढ़ने पर अंकित और राहुल नाम के दो किशोर पानी के बीच फंस गए।
तभी बाहर आए किशोरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने रेस्क्यू टीम को लखनियां दरी भेजा।पुलिस टीम ने जंगल के दूसरे रास्ते से अंदर गई। इसके बाद पानी के बीच फंसे दोनों किशोरों को डंडे और रस्सी के सहारे बाहर निकालकर जंगल के दूसरे रास्ते से बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications