CM योगी के सिपाही ने गाय को बचाने के लिये लगा दी जान की बाजी
लखनऊ। रायबरेली जिले में दो सिपाहियों ने अपनी बहादुरी से एक गांव नहीं बल्कि पूरे इलाके का दिल जीत लिया है। जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है और हो भी क्यों नहीं काम जो वैसा किया है। सिपाहियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक गाय को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। जिसके किस्से दूर-दूर तक कहे जा रहे हैं।

कुएं में गिरी गाय
दरअसल रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के तीर्थपुर हनुमान सिंह का पुरवा में रायबहादुर के कुएं में बीती रात एक गाय गिर गई। जिसके गहराई 20-25 फिट बताई जा रही थी। गाय के कुएं में गिरने की सूचना पर वहां सैकड़ों लोग तो पहुंच गए लेकिन कुएं में जहरीली गैस के डर से कोई उतरना नहीं चाहता था।

PVR-177 को दी गई सूचना
गाय के कुएं में गिरने की सूचना गांव वालों ने डायल-100 को दिया। जिसकी सूचना तुरंत PVR-177 को भेजी गई। सूचना मिलते ही PVR-177 के सिपाही 20 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गए और गाय को निकालने की कोशिश शुरू कर दी।

दो सिपाहियों ने बचाई गाय की जान
ग्रामीणों की सूचना पर सब कमांडर रितेश और पायलेट मिथलेश यादव ने गाय को निकालने की कवायद शुरू की तो गांव वाले कुएं में जाने से कतराने लगे। जिसके बाद दोनों सिपाहियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर गए और कड़ी मशक्कत के बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया।

बहादुरी की हो रही चर्चा
कुएं में गिरी गाय की जान बचाने वाले दोनों सिपाहियों की चर्चा गांव ही नहीं पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल गाय हिंदुओं की आस्था का प्रतीक भी है, लिहाजा गऊ माता की जान बचाने पर ग्रामीणों ने सिपाहियों की जमकर तारीफ की।

Click it and Unblock the Notifications