PICS: मुस्लिम दरोगा ने पेश की गंगा-जमुनी मिसाल, कांवरियों की सेवा में किया ये काम
सावन के महीने में जहां पूरा देश कांवरियों की सेवा में जुटा है वहीं यूपी के मुरादाबाद में एक मुस्लिम दरोगा ने गंगा जमुनी मिसाल पेश की है।
मुरादाबाद। वैसे तो पुलिस के कई रूप आपने देखे होंगे लेकिन पुलिस का ये रूप देखकर शायद आपका नजरिया बदल जाए। सावन के महीने में जहां पूरा देश कांवरियों की सेवा में जुटा है वहीं यूपी के मुरादाबाद में एक मुस्लिम दरोगा ने गंगा-जमुनी मिसाल पेश की है।



ब्रज घाट व हरिद्वार से पद यात्रा कर कांवर लाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति मुरादाबाद पुलिस ने सराहनीय कदम उठाया है। थाना काठ में तैनात दरोगा रियाज हैदर जैदी ने न सिर्फ कांवरियों की सेवा की बल्कि उन्हें अपने हाथ से रोटियां सेक कर खिलाई।












Click it and Unblock the Notifications