लव जिहाद: शादीशुदा प्रेमी जोड़े के खिलाफ VHP का बवाल, पुलिस लाठीचार्ज
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सूचना मिली कि एक प्रेमी ने प्रेमिका का धर्म परिवर्तन करा कर उसे घर में रखा हुआ है। लड़की का खानदान लड़के के घर पहुंच गया और हंगामा करने लगा। इस सब की सूचना विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को मिल गई तो भारी संख्या में वहां जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत करने लगे। जब मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दी। पति बने प्रेमी और उसकी पत्नी का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग उन्हें जबरदस्ती मंदिर ले जाना चाह रहे थे और धर्म परिवर्तन कराना चाह रहे थे। दोनों ने अपनी मर्ज़ी से कोर्ट मैरिज की है। इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई तो पुलिस के आलाधिकारियों सहित भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुँच गई और लाठीचार्ज किया।

दोनों ने की कोर्ट मैरिज
प्रेमी ने बताया की हम बिहार के रहने वाले है और एक-दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों हापुड़ के रेलवे रोड पर एक कोचिंग सेंटर चलाते है। 28 अगस्त 2017 में सुमन(बदला हुआ नाम) अपनी मर्ज़ी से मुस्लिम धर्म अपना कर नाम आयशा रखा और उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी।

परिजनों और वीएचपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
आयशा का कहना है कि उनसे किसी ने कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की थी। अपनी मर्ज़ी से मुस्लिम धर्म अपनाया है और शादी की है लेकिन सुबह आयशा के परिवार के लोग आ गए और मोहल्ले के लोग भी साथ में थे। दोनों के साथ मारपीट-बदतमीज़ी करने लगे। दोनों प्रेमियों का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को सूचना मिल गई तो वे मौके पर पहुंच गए और दोनों को मंदिर ले जाने की बात कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दोनों प्रेमियों को पुलिस ने सही सलामत वहां से निकालने की कोशिश की तो लोग नहीं माने। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं दोनों प्रेमियों का कहना है कि दोनों एक साथ अपनी मर्ज़ी से रह रहे है, हमें कुछ दिक्कत ना हो इसलिए पुलिस से भी सुरक्षा के लिए मांग की है।

बीजेपी विधायक विजयपाल धरने पर बैठे
पुलिस ने लाठीचार्ज कर वहां मौजूद भीड़ को तितर-बितर घर प्रेमी युगल को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया कि हमारी कोई बात नहीं सुनी गई और पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं। इसके बाद एसपी आवास पर बीजेपी के हापुड़ सदर विधायक विजयपाल समते कई नेता भी पहुंच कर धरने पर बैठ गए और पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications