Milkipur By Election: "पुलिस वोटर्स का आईडी चेक कर रही", अखिलेश यादव के आरोप पर SSP ने दिया जवाब

UP Milkipur Upchunav 2025:अयोध्‍या की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस सीट पर जीत हासिल करना समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों के लिए ही प्रतिष्‍ठा की लड़ाई में बन चुका है।

मिल्‍कीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा और सपा के बीच जमकर घमासान देखने को मिला । वहीं वोटिंग के दौरान अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है । जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अयोध्‍या पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ चुकी है।

UP Milkipur Upchunav 2025

सपा प्रमुख ने एक्‍स पर अयोध्‍या के एसएसपी राज करण नव्‍यर की तस्‍वीर शेयर कर आरोप लगाया कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है,जिसमें पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसा करके वोटर्स में भय का महौल उत्‍पन्‍न किया जा रहा है। जिसका जवाब अयोध्‍या के एसएसपी राज करण ने एक वीडियो जारी कर दिया है।

एसएसपी ने क्‍या दिया जवाब?

अयोध्‍या के एसएसपी राज करण नव्‍यर ने वीडियो शेयर कर कहा कि कुछ राजनैतिक दलों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि "अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है" अयोध्या पुलिस इन सभी आरोपों का खंडन करती है, पुलिस द्वारा किसी भी वोटर का आईडी कार्ड नहीं चेक किय जा रहा है।

सपा और भाजपा के बीच है कड़ा मुकाबला

बता दें इस सीट से बसपा और कांग्रेस ने अपने उम्‍मीदवार नहीं उतारे हैं इसलिए इस बार के चुनाव में सीधी लड़ाई सपा और भाजपा के बीच है। इस सीट पर भाजपा ने चंद्रभानु पासवान और सपा ने अजीत प्रसाद को उम्‍मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है।

फैजाबाद (अयोध्‍या) में लोकसभा चुनाव हार गई थी भाजपा

बता दें अयोध्‍या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद फैजाबाद (अयोध्‍या) लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसकी चर्चा देश ही नहीं विदेश तक में हुई थी क्‍योंकि राम मंदिर निर्माण के बाद भाजपा को हार फैजाबाद (अयोध्‍या) में मिलेगी ये लोगों की कल्‍पना से परे था।

हार का बदला लेना चाहती है भाजपा

इस करारी हार के सात महीने बाद ये मिल्‍कीपुर चुनाव हो रहा है, जिसमें रोड शो, रैलियों के जरिए भाजपा और सपा दोनों ही ने जमकर चुनाव प्रचार किया। भाजपा ने मतदाताओं से "अयोध्या (फैजाबाद लोकसभा सीट) की अपनी हार का बदला लेने" का आह्वान किया है।

मिल्‍कीपुर में दलित वोटर तय करेंगे हार जीत

मिल्‍कीपुर सीट पर लगभग 3.60 लाख मतदाता है। जिसमें 1.25 लाख दलित मतदाता हैं। इन दलित मतदाताओं में लगभग 65 से 70 हजार पासी समुदाय के मतदाता है। ओबीसी समुदाय से लगभग 30 हजार मतदाता हैं। जिसमें चौरसिया, विश्कर्मा और चौहान समेत अन्‍य ओबीसी कैटेगरी के वोटर्स शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 50 हजार यादव मतदाता और लगभग 65 हजार वोटर्स ब्राहम्‍ण समुदाय से हैं। ठाकुर मतदाओं की जनसंख्‍या 18 हजार और मुस्लिम वोटर्स की वोटर्स की संख्‍या लगभग 30 हजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+