हुक्का बार में हुई दोस्ती और हिना तलरेजा बन गई हिना खान, मौत
हीना तलरेजा मर्डर केस में पुलिस के हाथ कुछ सनसनीखेज राज लगे हैं जो हीना की जिंदगी के अंजान पहलू को उजागर कर रहे हैं। दरअसल हीना तलरेजा ने लव मैरेज कर अपना धर्म भी बदल लिया था।
इलाहाबाद। हीना तलरेजा मर्डर केस में पुलिस के हाथ कुछ सनसनीखेज राज लगे हैं जो हीना की जिंदगी के अंजान पहलू को उजागर कर रहे हैं। दरअसल हीना तलरेजा ने लव मैरेज कर अपना धर्म भी बदल लिया था। मुस्लिम युवक अदनान खान से शादी करने के बाद अब वह हिना खान बान चुकी थी। हिना का यह राज शादी के कागजात मिलने के बाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने पहले मस्जिद में जाकर शादी की थी। फिर बकायदा अपनी शादी को कानूनी रूप देने के लिये इसे रजिस्टर्ड भी कराया था।

हुक्का बार में हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार हिना जिस हुक्का बार में काम करती थी वहां वह आम कर्मचारियों की तरह नहीं थी बल्कि उसका जलवा हुक्का बार के मालिक से बढ़कर था। फैशन के मामले में हीना हुक्का बार में आने वाले बड़े से बड़े रईसजादों को भी मात देती थी। हीना की अदा और उसका ग्लैमर लोगों को न सिर्फ लुभाता था बल्कि हिना की ओर आकर्षित कर उसका नजदीकी भी बना देता था। यही कारण था कि हीना की फ्रेंड सर्किल में शहर के बड़े रईसजादे भी शामिल थे। हीना की मुलाकात इसी दौरान इलाहाबाद के शाहगंज निवासी अदनान खान से हुई। अदनान सिविल लाइंस के उसी हुक्का बार में जाया करता था जहां हिना काम करती थी। हीना-अदनान की दोस्ती गहरी हुई तो प्यार में बदल गई। अदनान के साथ हीना शहर के अन्य हुक्का बार में भी जाने लगी।

धर्म बदल किया निकाह
बात 2015 की है। अदनान-हिना का रिश्ता सवाब पर पहुंचा तो दोनो ने शादी का फैसला कर लिया लेकिन हिना हिंदू थी और अदनान मुसलमान। हीना की मां नीलिमा ने शादी से इन्कार कर दिया। अदनान के घर वालों ने भी यही किया। दोनों ने अब घर वालों से बगावत कर ली और मस्जिद में जाकर निकाह कर लिया। बाद में दोस्तों की सलाह पर दोनों ने अपनी शादी रजिस्टर्ड कराकर उसे कानूनी रूप भी दे दिया। इस शादी के बाद से हिना की मां बेटी से नाराज रहने लगी और बात करना भी बंद कर चुकी थी। हिना पहले से ही मनमौजी थी लेकिन अब उस पर रही सही रोक टोक भी हट गई।

देर रात तक पार्टी में जाने लगी हिना
एक साल तक तो अदनान के साथ हिना का रिश्ता अच्छे से निभा। लेकिन धीरे-धीरे हिना का खर्च उठाना अदनान के लिये मुश्किल हो रहा था। हिना अब भी जॉब कर रही थी। अदनान हिना को आदत में बदलाव लाने व हर जगह चले जाने पर टोकने लगा। इस पर दोनों में विवाद होने लगा और रिश्ते में खटास आने लगी। लगभग 6 महीने पहले हीना और अदनान में जमकर तकरार हुई तो दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। रिश्ते में परेशानी से हिना शराब की लत लगा बैठी और मुफ्त की दारू पार्टी में वक्त बेवक्त जाने लगी। दोस्तों के साथ रात बिताना उसके लिए आम बात हो गई थी।

दोनों नजदीकी गायब
हिना के सबसे नजदीकियों में पति अदनान खान और एक दोस्त खालिद है। दोनों घटना के बाद से ही फोन बंद कर फरार है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी कोखराज बृजेश कुमार द्विवेदी बताते हैं कि दोनों का गायब होना हिना की हत्या में संलिप्तता की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल तलाश जारी है। याद दिला दें कि मीरापुर इलाहाबाद की रहने वाली हिना तलरेजा की लाश कौशांबी में 5 जुलाई को मिली थी।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications