मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने ऐसे दिया कंधे का सहारा, देखें वीडियो

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिग्मा-4 में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश कासना क्षेत्र के ही एक पेट्रोल पम्प से कैश लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

police gave shoulder support to criminal watch video

मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
पुलिस का कहना है कि मुखबिर से बदमाशों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और कासना पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों को कासना क्षेत्र की ही सिग्मा-4 के पास घेराबंदी कर रोका गया। बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को कंधे का सहारा देकर जीप में बैठाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पेट्रोल पम्प पर कैश लूटने की थी सूचना
एसएसपी गौतमबुद्ध नगर डा. अजय पाल शर्मा का कहना है कि क्राइम ब्रांच और पुलिस को इनपुट मिला कि बाइक पर सवार तीन बदमाश किसी पेट्रोल पम्प को लूटने की फिराक में आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू करायी। इस दौरान अपाची बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर भागने का प्रयास किया।

कुछ दिन पहले ही आया था बाहर
पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल बदमाश का नाम योगेश है। उसके दूसरे साथी का नाम प्रमोद बताया गया है। पुलिस के अनुसार योगेश हाल ही में लूट के मामले में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया है। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक एक तमंचा व कुछ कारतूस बरामद किये हैं। एसएसपी का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, जल्द ही इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+