गायब बेटी के पिता से यूपी पुलिस ने कहा- भाग गई होगी, भूसे में मिली लाश

हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अल्लीपुर कट के पास दो दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का शव भूसे के नीचे मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी। बताया जा रहा है कि युवती पूजा नोएडा में किसी प्राइवेट कम्पनी में जॉब करती थी और 17 जनवरी की शाम से लापता थी।

 Police found dead body of lost young woman in Hapur

जानकारी के अनुसार, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अल्लीपुर की रहने वाले चंद्रपाल की 20 वर्षीय बेटी पूजा ने 17 तारीख को अपने घर पर काम करके वापस लौटते वक्त फोन किया था कि वो एक थ्रीव्हीलर में बैठ गयी है। पूजा अपने घर नहीं पहुंची जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे। परिजनों का कहना है कि थाने में एसएचओ ने बदतमीजी की और कहा कि लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई होगी। सुबह अचानक पलटे ट्रैक्टर के भूसे के नीचे एक युवती का शव मिला जिसकी पहचान गुमशुदा पूजा के रूप में हुई।

 Police found dead body of lost young woman in Hapur

जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवती के शव की पहचान अपनी बेटी पूजा के रूप में किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। वहीं परिजनों ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+