बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। यूपी के मुरादाबाद में सोनाक्षी के खिलाफ एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी रुपये लेने के बाद भी कार्यक्रम में दिल्ली नहीं पहुंची। जिसकी वजह से ऑर्गेनाइजर को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसएसपी मुरादाबाद ने मामले की जांच सीओ कटघर को सौंप है।

Police filed complaint against Sonakshi Sinha in Moradabad

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी मौहल्ले में रहने वाले प्रमोद शर्मा इवेंट ऑर्गेनाइजर हैं। प्रमोद शर्मा की मानें तो उनके द्वारा दिल्ली के श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में 30 सितंबर को इंडिया फैशन ब्यूटी अवार्ड का इंवेंट करवाया जाना था, जिसके लिए उन्होंने टैलेंट फ़्यूलन कम्पनी के जरिये फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आमंत्रित किया था। सोनाक्षी सिन्हा द्वारा कार्यक्रम में आने की सहमति देने के बाद एक करार भी तय हुआ था।

प्रमोद का आरोप है कि सोनाक्षी ने ऐन कार्यक्रम के दिन 30 सितंबर, 2018 को सवेरे 10 बजे की फ्लाइट कैंसिल कराके सवा तीन बजे की फ्लाइट बुक कराने को कहा। सोनाक्षी के मैनेजर के कहने पर 64 हजार रुपये में नए सिरे से दो टिकट कराए गए, लेकिन सबकुछ तय होने के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने नहीं आई। इससे कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने हंगामा कर दिया। नाराज लोगों ने तोड़फोड़ भी। सोनाक्षी के न आने के चलते कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, जिसके बाद आयोजन से जुड़े तमाम खर्चे उनको अपनी जेब से भरने पड़े।

प्रमोद शर्मा ने पुलिस को सोनाक्षी सिन्हा, टैलेंट फ़्यूलन पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में तहरीर दी है। एसएसपी ने प्रमोद की ओर से उपलब्ध कराए गए ट्रांजेक्शन डिटेल, सोनाक्षी के प्रमोशनल वीडियो और करारनामा देखने के बाद मामले की जांच के आदेश सीओ कटघर सुदेश कुमार को दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+