इस मॉल में ऑन डिमांड मंगाई जाती थी लड़कियां, पुलिस ने किए और भी चौंकाने वाले खुलासे

बुलंदशहर। मुंबई, दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में डांस बार भले ही बंद हो गए हो, मगर यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित एमएमआर ग्रांड माल के हुक्का बार के अंदर अश्लील डांस बार चल रहा था। इस बात का खुलास पुलिस की रेड में हुआ है। हुक्का बार के अंदर थिरक रही हाई प्रोफाइल लड़कियां बनारस, दिल्ली और गाजियाबाद से ऑन डिमांड मंगाई जाती है। पुलिस के छापे में 3 बार बालाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कई लोग भागने में सफल रहे। पुलिस व प्रशानिक अधिकारी भी मान रहे है कि डांस बार में बार बालाओं के ठुमके के अलावा और भी आपत्तिजन गतिविधियां चल रही थी।

police exposed dirty dance bar in bulandshahr mall

हाथों में सिगरेट और शराब के नशे में गानों थिरकती बालाएं। यह नजारा मुंबई दिल्ली या बड़े मेट्रो सिटी का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एनएच-91 स्थित एमएमआर ग्रांड में हुक्का बार के नाम पर चलाए जा रहे डांस बार के अंदर का है। पुलिस-प्रशासन को काफी दिनों से हुक्का बार के अंदर चल रहे गलत कार्यों की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने गुरुवार की देर रात छामा मारा तो वहां पहुंचे स्टेज सजी हुई थी और नांच गाना चल रहा था। पुलिस ने तीन युवतियों को यहां से हिरासत में लिया है। पकड़ी गई तीन युवतियों ने बताया कि वह गाजियाबाद में जॉब करती है। उनको ऑन डिमांड बुलाया जाता है। तीनों युवतियां बनारस, दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं।

police exposed dirty dance bar in bulandshahr mall

दरअसल पुलिस को डिस्को थक के नाम पर तमाम गलत काम की सूचना मिली थी। इस डांस बार के मांमले में माल कर्मचारी भी बोलने से भागते नजर आए। हालांकि एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह व एडीएम प्रशासन एके मिश्रा मानते हैं कि डांस बार में हुक्का बार और डांस के अलावा और भी कई गलत गतिविधियां चल रहीं थीं। वहीं डांस बार का संचालक फरार बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+