बरेली: पकड़ा गया मिलावटी तेल का बड़ा जखीरा, पिता-पुत्र घोल रहे थे होली में जहर
होली के त्योहार को देखते हुए इस कंपनी में तेजी से नकली तेल को तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से ज्यादा ब्रांडेड कंपनी के टीन बरामद किये हैं। जबकि फैक्ट्री का मालिक अभी भी फरार है।
बरेली। पुलिस ने रिठौरा क्षेत्र में ऐसी फैक्ट्री को पकड़ा है जो ब्रांडेड कंपनी का नाम लेकर होली के मौके पर नकली खाद्य तेल खपाने की साजिश कर रही थी। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में नकली तेल पकड़ने के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अगली कार्रवाई तक फैक्ट्री को सील भी कर दिया। साथ ही पकड़े गए तेल के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भी भेजे हैं। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक सटीक सूचना के आधार पर रिठौरा क्षेत्र में एएएस फैक्ट्री पर छापा मारा जहां बन रहे नकली तेल के साथ कई ब्रांडेड कंपनी के टीनों को बरामद किया है।


जानकारी के मुताबिक होली के त्योहार को देखते हुए इस कंपनी में तेजी से नकली तेल को तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से ज्यादा ब्रांडेड कंपनी के टीन बरामद किये हैं। जबकि फैक्ट्री का मालिक अभी भी फरार है। बरेली डीएम सुरेंदर सिंह को सूचना मिली थी की रिठौरा में एएएस कंपनी नकली तेल बना रही है जिसे बाजार में ब्रांडेड टीनों में पैक करके बाजारों में उतारा जा रहा है। इसके बाद डीएम बरेली ने मामले की जांच के लिए एक टीम को भेजा, खबर सही होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्राधिकरण की टीम को भेजा गया।


टीम ने छापा मारकर दो हजार लीटर नकली तेल पकड़ा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां एक ओर तेल व्यापारियों में हड़कंप मच गया वहीं फैक्ट्री का मालिक इरफान भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मौके से इरफान के भाई भतीजे को पकड़ लिया। वहीं पुलिस कि पूछताछ जारी है। छापे के संबंध में एफएसडीए के अधिकारी अक्षय प्रधान ने मीडिया को बताया कि यह कहना मुश्किल है कि पकड़ा गया तेल अनसेफ है लेकिन यह पक्का है कि तेल मिलावटी है। फिलहाल तेल के सैंपल लेकर लेबोरेट्री में भेजा जा रहा है।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications