VIDEO: फिल्म नहीं ये है पुलिस-बदमाश के बीच का असली थ्रिलर, ट्रेन की हूं-हूं और गोलियों की धाएं-धाएं

बदमाश पीछे मुड़कर फायरिंग कर रहे थे और पुलिस को बार-बार झुकना पड़ रहा था, वहीं पुलिस को गोली ऐसे मारनी थी कि बीच से गुजरती ट्रेन में किसी को न लगे!

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच घंटों तक फायरिंग चलती रही बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। साथ ही साथ घायल बदमाश के अन्य साथी भागने में फरार होने में कामयाब हो गए।

VIDEO: फिल्म नहीं ये है पुलिस-बदमाश के बीच का असली थ्रिलर, ट्रेन की हूं-हूं और गोलियों की धाएं-धांए

दरअसल मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक का है। जहां चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए तो पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की और कई थानों की पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंच गई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चलती रही मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। वहीं पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की, पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि घायल बदमाश के साथी भागने में सफल हो गए आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह क्राइम ब्रांच की टीम और जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

मुठभेड़ में बदमाशों और पुलिस के बीच लगातार फायरिंग जारी है इसी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है। जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है हालांकि सूत्रों के अनुसार अगर बात करें तो घायल बदमाश अभी हाल ही में पिछले सप्ताह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुई लगभग नौ लाख की लूट में शामिल था और आज भी अपने साथियों के साथ मुजफ्फरनगर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने नई मंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया और उसी चेकिंग अभियान में जब यह बदमाश बाइक से गुजरे तो पुलिस ने इनको रोकने का प्रयास किया लेकिन इन बदमाशों ने रुकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई और जवाबी फायरिंग के तकरीबन 1 घंटे से ज्यादा तक पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग चलती रही। जो कि आप वीडियो में देख सकते हैं और इसी फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+