बलरामपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कोतवाल को लगी गोली

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने बाद से शुरू हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर में अब बलरामपुर जिला भी अछूता नहीं रह गया है। बलरामपुर पुलिस की गश्त के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से थानाध्यक्ष देहात घायल हो गये जबकि एक बदमाश को भी गोली लगी है। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

police and criminal encounter in balrampur

कोतवाली देहात प्रभारी संजय कुमार सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिरों से सूचना मिली की कोतवाली नगर इलाके के माया होटल के पास घेराबंदी की। इसके बाद बदमाशों को पकड़ने के ल‍िए अभ‍ियान चला। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान कोतवाल देहात संजय कुमार के बांए हाथ पर गोली लग गई। जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश के पैर में गोली लगते ही अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल कोतवाल देहात और बदमाश को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

police and criminal encounter in balrampur

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गये बदमाश की पहचान लवकुश शुक्ला निवासी थाना ललिया ग्राम टेढवा के रूप में हुई है। जबकि फरार बदमाश का नाम अर्पित है। पकड़े गये बदमाश के पास से एक असलहा, चार जिंदा कारतूस और 31 मार्च को हुए स्वराज हत्याकांड में मृतक की फोटो भी बरामद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+