BSF जवान के बाद अब यूपी पुलिस के सिपाही का फूटा दर्द, VIDEO हुआ वायरल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिपाही का नाम मो. अफजल है। वीडियो वो कहा रहा है ''मैं लखीमपुर खीरी मैं तैनात हूं और चुनाव आयोग की तरफ से पोलिंग के लिए डयूटी पर लगाया गया हूं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने चुनाव आयोग के नाम एक वीडियो बनाया है जिसमें वो निर्धारित रकम से कम पैसा प्रतिदिन दिए जाने का आरोप लगाया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। सिपाही ने अपनी बात चुनाव आयोग तक पहुंचाने की अपील की है। हालांकि पुलिस विभाग ने तुरंत कारवाई करते हुए जवान को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

BSF जवान के बाद अब यूपी पुलिस के सिपाही का फूटा दर्द, VIDEO हुआ वायरल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिपाही का नाम मो. अफजल है। वीडियो वो कहा रहा है ''मैं लखीमपुर खीरी मैं तैनात हूं और चुनाव आयोग की तरफ से पोलिंग के लिए डयूटी पर लगाया गया हूं। हमें यहां चुनाव आयोग की तरफ से तय राशि नहीं दी जा रही है। हमें मात्र 150 रूपये दिए जा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग ने नियमित रूप से 1500 रूपये देने की निर्धारित सीमा रखी है और हमें मिल रहे हैं मात्र डेढ सौ रूपये। पुलिस का सिपाही आगे कहता है कि जब मैंने इस बारे में अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें इतने ही रूपये देने का आदेश मिला हुआ है।'' देखें VIDEO: वैलेंटाइन डे पर लेडीज टॉयलेट में अंतरंग हुआ प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने कराई उठक-बैठक

देखें वो वीडियो

क्‍या कह रहे हैं अधिकारी

वीडियो वायरल होने के बाद लखीमपुर के एसपी ने बताया कि मो. अफजल को चुनाव ड्यूटी में लगे होने पर जो पैसे दिए जा रहे हैं वो नियम के मुताबिक ही है। उन्‍होंने कहा कि गलत जानकारी देने और अन्य पुलिसकर्मियों को भड़काने की वजह से सिपाही पर जांच बैठा दी गई है और जांच पूरी होने तक उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+