Lakhimpur News: फिरौती के लिए दो मासूमों का हुआ अपहरण तो हरकत में आई पुलिस, मिला ये रिजल्ट
Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में दो मासूम बच्चे लापता होने से हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और बच्चों की तलाश में टीमें लगा दी गईं। पुलिस की यह मेहनत रंग लाई और दो घंटे के भीतर ही गन्ने के खेत से बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए मोहम्मदी के क्षेत्राधिकारी ने बताया दरअसल आज पुलिस को सूचना मिली की उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव इकघरा में दो मासूम अनिकेत पुत्र अवनीश और अंकित पुत्र इंद्रपाल उम्र करीब 5 वर्ष लापता है।
पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू की पुलिस की 2 घंटे की मेहनत के बाद दोनों बच्चे गांव के बाहर स्थित गाने के खेत में सकुशल बरामद हुए। दोनों बच्चों में से एक बच्चा बोरी में बंधा हुआ पड़ा मिला और दूसरा बच्चा बाहर बोरी के पास मिला।
फिलहाल दोनों बच्चों के परिजनों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही व्यक्ति को पड़कर कर रही है पूछताछ। वही मोहम्मदी क्षेत्र अधिकारी ने बताया प्रथम दृष्टियां देखने से लगता है कि किसी बड़ी योजना के तहत दोनों बच्चों का अपहरण किया गया था। फिलहाल दोनों बच्चे सकुशल पुलिस ने परिजनों को सौंपे।












Click it and Unblock the Notifications